Stock Market: शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 900 पॉइंट डाउन, जानिए किन स्टॉक्स में आई सबसे अधिक बिकवाली

Stock Market: शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 900 पॉइंट डाउन, जानिए किन स्टॉक्स में आई सबसे अधिक बिकवाली

Stock Market on 28th September 2026: भारतीय शेयर बाजार में आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को बड़ी गिरावट देखी जा रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 161 अंक की गिरावट के साथ 73,734 पर खुला। लेकिन मार्केट खुलते ही बड़ी बिकवाली आ गई। सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स 1.17 फीसदी या 880 अंक की गिरावट के साथ 73,025 पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी इस समय 1.19 फीसदी या 272 अंक की गिरावट के साथ 22,872 पर ट्रेड करता दिखा।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

BSE
PC: BSE, समय सुबह 9 बजकर 45 मिनट

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स पैक के सभी 30 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। सबसे अधिक गिरावट कोटक महिंद्रा बैंक में 1.70 फीसदी, बजाज फिनसर्व में 1.64 फीसदी, एचडीएफसी बैंक में 1.63 फीसदी और बजाज फाइनेंस में 1.61 फीसदी देखने को मिली। इसके अलावा, एचयूएल, बीईएल, एसबीआई, ट्रेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, रिलायंस, इटरनल और एशियन पेंट के शेयर में भी गिरावट देखने को मिली।

सभी सेक्टर्स में गिरावट

शुरुआती कारोबार में सारे सेक्टोरल सूचकांक लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। सबसे अधिक गिरावट निफ्टी रियल्टी में 1.84 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.74 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 1.38 फीसदी और निफ्टी मेटल में 1.18 फीसदी देखने को मिली। इसके अलावा, निफ्टी ऑटो में 1 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेस 25/50 में 1.42 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 1.11 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.34 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1 फीसदी और निफ्टी केमिकल्स में 1.18 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

निफ्टी-50 के ये शेयर सबसे अधिक टूटे

कंपनी का नाम शेयर प्राइस (₹) प्रतिशत चेंज
टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स 963.80 -1.97%
हिंडाल्को इंडस्ट्रीज 957.80 -1.97%
बजाज फाइनेंस 978.00 -1.90%
एचडीएफसी बैंक 722.00 -1.85%
मैक्स हेल्थकेयर 996.60 -1.72%
ट्रेंट 2,625.10 -1.66%
कोटक महिंद्रा बैंक 397.35 -1.65%
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) 967.50 -1.58%
हिंदुस्तान यूनिलीवर 1,913.20 -1.53%
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL) 387.70 -1.49%
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज 223.65 -1.48%
अडानी एंटरप्राइजेज 2,874.60 -1.44%
रिलायंस इंडस्ट्रीज 1,209.30 -1.36%
श्रीराम फाइनेंस 980.70 -1.35%
आईसीआईसीआई बैंक 1,309.30 -1.32%
पावर ग्रिड 266.00 -1.30%
विप्रो 161.90 -1.29%
महिंद्रा एंड महिंद्रा 2,995.70 -1.29%
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स 286.80 -1.26%
टाइटन कंपनी 4,824.50 -1.22%
सोर्स- एनएसई, समय- सुबह 9 बजकर 50 मिनट

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दिखी तेजी

कंपनी का नाम शेयर प्राइस (₹) प्रतिशत चेंज
डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज 1,220.40 +1.62%
कोल इंडिया 426.75 +0.15%
टाटा स्टील 188.15 +0.10%
सोर्स- एनएसई, समय- सुबह 9 बजकर 50 मिनट

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *