बठिंडा-डबवाली हाईवे किनारे खाली प्लॉट में मिली लाश:शव पर रेंगते दिखे कीड़े, सहारा टीम ने पहुंचाया मोर्चरी; नहीं हो पाई पहचान

बठिंडा-डबवाली हाईवे किनारे खाली प्लॉट में मिली लाश:शव पर रेंगते दिखे कीड़े, सहारा टीम ने पहुंचाया मोर्चरी; नहीं हो पाई पहचान

बठिंडा-डबवाली हाईवे पर जोधपुर रोमाना और गुरुसर सैने वाला के बीच एक खाली प्लॉट में 20 दिन पुरानी गली सड़ी लाश मिली है। हाईवे से करीब 200 गज की दूरी पर यह लाश पड़ी थी। सूचना मिलने पर सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम (विक्की कुमार, नितीश सेन) मौके पर पहुंची। लाश कीड़ों से भरी हुई थी और उससे तेज बदबू आ रही थी। मौके पर थाना संगत की पुलिस भी मौजूद थी। मृतक के पास से कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। मृतक ने सिर्फ लाइनदार शर्ट पहनी हुई थी और बाकी निर्वस्त्र था। लाश को पहचान के लिए 72 घंटे तक सुरक्षित रखा पुलिस कार्रवाई के बाद सहारा जन सेवा टीम ने लाश को अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया। टीम के कार्यकर्ता विक्की कुमार ने बताया कि लाश को पहचान के लिए 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा। इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। पुलिस ने पहचान के लिए इश्तिहार किया जारी थाना संगत के एसएचओ हरबंस सिंह ने बताया कि फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पहचान के लिए आसपास इश्तिहार जारी किए जा रहे हैं। पहचान होने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *