सऊदी लीग में भारी खर्च बेअसर, वर्ल्ड कप में नाकामी:नई रणनीति; महंगे सितारों की जगह युवा खिलाड़ियों पर फोकस, ताकि टीम का स्तर सुधरे
सऊदी प्रो लीग के नए सीजन का आगाज हो रहा है। कभी पूरी दुनिया के दिग्गज और उम्रदराज फुटबॉलरों पर पानी की तरह पैसा बहाने वाली लीग अब नए दौर में प्रवेश कर रही है। लीग अब ढलती उम्र के मेगास्टार्स पर पैसा खर्च करने की अपनी पुरानी रणनीति से आगे बढ़ रही है। 2023…

