Mitchell Starc ने टेस्‍ट क्रिकेट में फिर रचा इतिहास, इस बार तोड़ डाला कपिल देव का 32 साल पुराना रिकॉर्ड

Mitchell Starc ने टेस्‍ट क्रिकेट में फिर रचा इतिहास, इस बार तोड़ डाला कपिल देव का 32 साल पुराना रिकॉर्ड

Mitchell Starc: मिचेल स्टार्क बांग्‍लादेश के खिलाफ गुरुवार को एक विकेट लेकर जहां सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के बल्‍लेबाज बने थे। वहीं, उन्‍होंने शुक्रवार को दूसरा विकेट लेकर भारत के महान खिलाड़ी कपिल देव के विकेटों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। 

Mitchell Starc Test Record: ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश पहले टेस्ट में मेहमान टीम काफी मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। डार्विन में खेले जा रहे इस मुकाबले में पहली पारी के आधार पर बांग्‍लादेश टीम ने 130 रन से ज्‍यादा की बढ़त हासिल कर ली है। दूसरे दिन जहां इस मैच में तंजीद हसन तमीम ने ऐतिहासिक शतकीय पारी खेली है। वहीं, ऑस्‍ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्‍टार्क भी एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने में सफल रहे हैं। उन्‍होंने भारत के महान कप्‍तान कपिल देव के टेस्‍ट विकेटों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

435 टेस्‍ट विकेट के साथ कपिल देव को पछाड़ा

मिचेल स्टार्क ने डार्विन टेस्‍ट के दूसरे दिन बांग्‍लादेश के खिलाफ पारी अपना दूसरा विकेट लेते ही 435 टेस्‍ट विकेटों के साथ कपिल देव को पीछे छोड़ दिया है। कपिल देव ने 1978 से 1994 के बीच 131 टेस्‍ट की 227 पारियों में 434 विकेट लिए। इस तरह 32 साल बाद उनके रिकॉर्ड को स्‍टार्क ने तोड़ दिया है। स्‍टार्क अब टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 11वें गेंदबाज बन गए हैं।

अब अगला माइलस्‍टोन डेल स्‍टेन का रिकॉर्ड

अब उनके लिए अगला माइलस्‍टोन सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले शीर्ष 10 बल्‍लेबाजों की लिस्‍ट में शामिल होना होगा। फिलहाल 10वें नंबर पर साउथ अफ्रीकी पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन हैं, जिनके नाम 439 विकेट हैं। उम्मीद है कि स्टार्क बांग्लादेश के खिलाफ मौजूदा सीरीज में ही स्टेन से भी आगे निकल जाएंगे।

टेस्ट क्रिकेट में करियर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

रैंक गेंदबाज टीम मैच पारी विकेट औसत 4 विकेट 5 विकेट 10 विकेट
1 मुथैया मुरलीधरन श्रीलंका/ICC 133 230 800 22.72 45 67 22
2 शेन वॉर्न ऑस्ट्रेलिया 145 273 708 25.41 48 37 10
3 जेम्स एंडरसन इंग्लैंड 188 350 704 26.45 32 32 3
4 अनिल कुंबले भारत 132 236 619 29.65 31 35 8
5 स्टुअर्ट ब्रॉड इंग्लैंड 167 309 604 27.68 28 20 3
6 नाथन लियोन ऑस्ट्रेलिया 142* 263 568 30.25 26 24 5
7 ग्लेन मैक्ग्रा ऑस्ट्रेलिया 124 243 563 21.64 28 29 3
8 रविचंद्रन अश्विन भारत 106 200 537 24.00 25 37 8
9 कर्टनी वॉल्श वेस्टइंडीज 132 242 519 24.44 32 22 3
10 डेल स्टेन दक्षिण अफ्रीका 93 171 439 22.95 27 26 5
11 मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया 106* 203 435 26.52 20 18 3
12 कपिल देव भारत 131 227 434 29.64 17 23 2

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *