बेगूसराय में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन:धबौली ने नौलागढ़ को 8 विकेट से हराकर जीता खिताब, दिलशाद आलम बने मैन ऑफ द मैच
बेगूसराय में सोमवार देर रात खेले गए नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में धबौली ने मेजबान नौलागढ़ को आठ विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। यह रोमांचक मुकाबला उच्च विद्यालय नौलागढ़ के मैदान में संपन्न हुआ। फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए नौलागढ़ की टीम 11 ओवर में 81 रन बनाकर ऑल…

