बेगूसराय में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग और हथियार प्रदर्शन का मामला सामने आया है। एक शादी समारोह में दो युवकों की ओर से सरेआम हथियार लहराते हुए डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो फुलवड़िया थाना क्षेत्र के दीनदयाल रोड बरौनी का बताया जा रहा है। पुलिस अब वीडियो के आधार पर आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई है। जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला शनिवार की देर रात करीब एक से डेढ़ बजे के बीच का है। दीनदयाल रोड बरौनी में एक शादी समारोह चल रहा था। वायरल वीडियो की 3 तस्वीरें देखिए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया पिस्टल के साथ डांस कर रहे युवकों का किसी शख्स ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। सूत्रों के अनुसार, हथियार लहराने और फायरिंग में कथित तौर पर शामिल युवक मो. सद्दाम, मो. कयूम राजा, मो. रेहान, मो. लुल्हा एवं मो. शहाबुद्दीन आदि बताए जा रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि इन लोगों ने पहले शादी की खुशियों के बीच दहशत फैलाते हुए फायरिंग की और फिर कट्टा और पिस्टल के बल पर अपनी धौंस जमाते हुए नाचने लगे। तेघड़ा डीएसपी बोले- वीडियो में दिख रहे आरोपियों की पहचान की जा रही है किसी भी समारोह में हथियार का प्रदर्शन या फायरिंग करना एक गंभीर और दंडनीय अपराध है। पहले भी ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं, जहां हर्ष फायरिंग के दौरान किसी मासूम की जान चली गई या लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद भी कानून की धज्जियां उड़ाने का यह वीडियो पुलिस की गश्ती और मुस्तैदी पर भी बड़े सवाल खड़े करता है। तेघड़ा DSP कृष्ण कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में आया है। मामले की छानबीन और वीडियो में दिख रहे आरोपियों की पहचान की जा रही है। शादी समारोह या किसी भी अन्य अवसर पर हथियारों का प्रदर्शन और हर्ष फायरिंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बेगूसराय में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग और हथियार प्रदर्शन का मामला सामने आया है। एक शादी समारोह में दो युवकों की ओर से सरेआम हथियार लहराते हुए डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो फुलवड़िया थाना क्षेत्र के दीनदयाल रोड बरौनी का बताया जा रहा है। पुलिस अब वीडियो के आधार पर आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई है। जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला शनिवार की देर रात करीब एक से डेढ़ बजे के बीच का है। दीनदयाल रोड बरौनी में एक शादी समारोह चल रहा था। वायरल वीडियो की 3 तस्वीरें देखिए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया पिस्टल के साथ डांस कर रहे युवकों का किसी शख्स ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। सूत्रों के अनुसार, हथियार लहराने और फायरिंग में कथित तौर पर शामिल युवक मो. सद्दाम, मो. कयूम राजा, मो. रेहान, मो. लुल्हा एवं मो. शहाबुद्दीन आदि बताए जा रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि इन लोगों ने पहले शादी की खुशियों के बीच दहशत फैलाते हुए फायरिंग की और फिर कट्टा और पिस्टल के बल पर अपनी धौंस जमाते हुए नाचने लगे। तेघड़ा डीएसपी बोले- वीडियो में दिख रहे आरोपियों की पहचान की जा रही है किसी भी समारोह में हथियार का प्रदर्शन या फायरिंग करना एक गंभीर और दंडनीय अपराध है। पहले भी ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं, जहां हर्ष फायरिंग के दौरान किसी मासूम की जान चली गई या लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद भी कानून की धज्जियां उड़ाने का यह वीडियो पुलिस की गश्ती और मुस्तैदी पर भी बड़े सवाल खड़े करता है। तेघड़ा DSP कृष्ण कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में आया है। मामले की छानबीन और वीडियो में दिख रहे आरोपियों की पहचान की जा रही है। शादी समारोह या किसी भी अन्य अवसर पर हथियारों का प्रदर्शन और हर्ष फायरिंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


