अमेठी में 5 किमी क्रॉस कंट्री रेस:स्वतंत्रता दिवस पर हुई, विजेताओं को किया गया सम्मानित
अमेठी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला खेल कार्यालय द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में 5 किलोमीटर क्रॉस कंट्री रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपक्रीड़ाधिकारी अरविंद सिंह कुशवाहा ने ध्वजारोहण कर किया। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में जनपद के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।…

