गुरुग्राम में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी:पहले डिवाइडर से टकराई फिर सड़क के बीच में पलटी, ड्राइवर और सहयात्री बाल-बाल बचे

गुरुग्राम में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी:पहले डिवाइडर से टकराई फिर सड़क के बीच में पलटी, ड्राइवर और सहयात्री बाल-बाल बचे

गुरुग्राम में पालम विहार के पास एक एक तेज रफ्तार सियाज कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। यह हादसा सेक्टर 23 स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास हुआ। हादसा होने पर राहगीर एकत्र हो गए और अंदर फंसे ड्राइवर को सहयात्री को बाहर निकाला। संयोग से दोनों को मामूली चोट आई और वे बाल-बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार नंबर DL 9CL 4364 तेज गति में थी। अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण वह डिवाइडर से टकराई और सड़क पर पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और क्रेन की सहायता से पलटी हुई कार को सड़क के किनारे हटवाया, जिससे मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित न हो। पुलिस जांच कर रही हादसे के समय कार में दो लोग सवार थे और कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। हालांकि उनके बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है और वे हादसे के बाद घटनास्थल से चले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस जांच कर रही हादसे के समय कार में दो लोग सवार थे और कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। हालांकि उनके बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है और वे हादसे के बाद घटनास्थल से चले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *