दतिया में घर में काम करने वाली महिला से दुष्कर्म:जान से मारने की धमकी और जातिसूचक गालियां दी, केस दर्ज

दतिया में घर में काम करने वाली महिला से दुष्कर्म:जान से मारने की धमकी और जातिसूचक गालियां दी, केस दर्ज

दतिया के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक घरेलू कामगार महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी और जातिसूचक गालियां देने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नौकरी का झांसा देकर घर में रखा 33 वर्षीय पीड़िता ने शिकायत में बताया कि उसे फरवरी 2025 में झांसी वाटिका क्षेत्र निवासी हरीशचंद्र मिश्रा के घर पर झाड़ू-पोंछा का काम मिला था। वह वहीं रहकर काम करती थी और उसे हर महीने चार हजार रुपए दिए जाते थे। महिला का आरोप है कि 25 मार्च 2025 को घर में कोई नहीं था। इसी दौरान आरोपी ने उसे पीछे से पकड़कर जबरदस्ती की। विरोध करने पर उसने महिला और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे पत्नी की तरह रखने व बच्चों की जिम्मेदारी उठाने का झांसा दिया। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने आरोपी से किए गए वादे की बात दोबारा उठाई, तो उसने उसके साथ जातिसूचक गालियां दीं। इसके बाद महिला काम छोड़कर झांसी चली गई। वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल कुछ समय बाद आरोपी ने उसे दोबारा बुलाया और कथित रूप से धमकाकर पांच लाख रुपए देने का वीडियो बनवाया। बाद में यह राशि वापस ले ली और उसे चुप रहने की चेतावनी दी गई। पीड़िता ने बताया कि डर के कारण वह पहले शिकायत नहीं कर सकी। बाद में एक परिचित को पूरी घटना बताने के बाद उसने हिम्मत जुटाई और कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *