जयपुर में सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ अभियान:अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर राजस्थानभर में शुरू हुआ HPV टीकाकरण ड्राइव

जयपुर में सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ अभियान:अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर राजस्थानभर में शुरू हुआ HPV टीकाकरण ड्राइव

अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के अवसर पर वूमन वेलफेयर नर्सिंग ऑर्गेनाइजेशन ने “लेडी विद द लैंप” थीम के तहत महिलाओं में तेजी से फैल रहे सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए HPV टीकाकरण अभियान की शुरुआत की। यह अभियान ज़नाना अस्पताल चांदपोल में आयोजित कार्यक्रम से शुरू हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी मृगेशा कुमारी सिंह खिमसर मौजूद रहीं। उनके नेतृत्व में खिमसर फाउंडेशन और वूमन वेलफेयर नर्सिंग ऑर्गेनाइजेशन ने मिलकर पूरे राजस्थान में महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक करने और HPV वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। प्रदेशाध्यक्ष विनीता शेखावत ने बताया कि महिलाओं में सर्वाधिक पाए जाने वाले कैंसरों में सर्वाइकल कैंसर प्रमुख है। इसकी वजह से होने वाली मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से यह राज्यव्यापी अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं में समय पर टीकाकरण और जागरूकता बेहद जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान संगठन ने संविदा नर्सिंगकर्मियों, NHM कार्मिकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा सहयोगिनियों और अन्य अस्थायी महिला कर्मचारियों के नियमितीकरण और वेतन वृद्धि की मांग भी उठाई। इस संबंध में अखिल राजस्थान महिला एवं बाल विकास कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष छोटेलाल बनकर के साथ मिलकर चिकित्सा मंत्री और उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी को ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर नर्सिंग संवर्ग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नर्सिंगकर्मियों और पदोन्नत नर्सिंग अधिकारियों का सम्मान भी मृगेशा कुमारी सिंह खिमसर द्वारा किया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *