व्यापारी के 9 किलो चांदी के आभूषण चोरी:कैमूर में बस से 9.5 लाख रुपए का माल गायब, सीट के नीचे रखा था

व्यापारी के 9 किलो चांदी के आभूषण चोरी:कैमूर में बस से 9.5 लाख रुपए का माल गायब, सीट के नीचे रखा था

कैमूर के मोहानिया थाना क्षेत्र में एक आभूषण व्यापारी के बैग से लगभग 9 किलो चांदी के आभूषण चोरी हो गए। वाराणसी से लौट रहे व्यापारी के साथ यह घटना बस में हुई, जिसमें करीब 9.50 लाख रुपए का माल था। पीड़ित व्यापारी अभिषेक कुमार सासाराम जिले के डेहरी ऑन सोन के निवासी हैं। वह नियमित रूप से वाराणसी से चांदी के आभूषण लाकर डेहरी में बेचते हैं। मंगलवार सुबह वह वाराणसी के पड़ाव से बस नंबर UP 65 DT 1088 में सवार हुए थे। उन्होंने अपना बैग सीट के नीचे रखा था। मोहानिया टोल प्लाजा के पास उन्हें थोड़ी झपकी आ गई। जैसे ही बस मोहानिया शहर में दाखिल हुई, अभिषेक कुमार ने देखा कि उनका बैग अपनी जगह से गायब था। बस यात्री जेवर ले भरा बैग लेकर फरार बैग में पायल, बिछिया और पंजे जैसे लगभग 9.50 लाख रुपए मूल्य के चांदी के आभूषण थे। पीड़ित ने आशंका जताई है कि बस में सवार किसी अन्य यात्री ने ही उनके बैग पर हाथ साफ किया है। घटना के तुरंत बाद, अभिषेक कुमार ने मोहनिया थाना पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बस के मार्ग में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। कैमूर के मोहानिया थाना क्षेत्र में एक आभूषण व्यापारी के बैग से लगभग 9 किलो चांदी के आभूषण चोरी हो गए। वाराणसी से लौट रहे व्यापारी के साथ यह घटना बस में हुई, जिसमें करीब 9.50 लाख रुपए का माल था। पीड़ित व्यापारी अभिषेक कुमार सासाराम जिले के डेहरी ऑन सोन के निवासी हैं। वह नियमित रूप से वाराणसी से चांदी के आभूषण लाकर डेहरी में बेचते हैं। मंगलवार सुबह वह वाराणसी के पड़ाव से बस नंबर UP 65 DT 1088 में सवार हुए थे। उन्होंने अपना बैग सीट के नीचे रखा था। मोहानिया टोल प्लाजा के पास उन्हें थोड़ी झपकी आ गई। जैसे ही बस मोहानिया शहर में दाखिल हुई, अभिषेक कुमार ने देखा कि उनका बैग अपनी जगह से गायब था। बस यात्री जेवर ले भरा बैग लेकर फरार बैग में पायल, बिछिया और पंजे जैसे लगभग 9.50 लाख रुपए मूल्य के चांदी के आभूषण थे। पीड़ित ने आशंका जताई है कि बस में सवार किसी अन्य यात्री ने ही उनके बैग पर हाथ साफ किया है। घटना के तुरंत बाद, अभिषेक कुमार ने मोहनिया थाना पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बस के मार्ग में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *