Bundi News : शोभायात्रा में अजमीढ़ महाराज के गूंजे जयकारे, हर वर्ग उत्साहित

Bundi News : शोभायात्रा में अजमीढ़ महाराज के गूंजे जयकारे, हर वर्ग उत्साहित

बूंदी. श्रीमेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज ने सोमवार को शहर में अजमीढ़ महाराज की शोभायात्रा निकाली। इसमें सभी वर्गों ने उत्साह से भाग लिया। शोभायात्रा मार्ग अजमीढ़ महाराज के जयकारों से गूंज उठा। शोभायात्रा दोपहर बाद बालचंद पाड़ा स्थित स्वर्णकार समाज के मंदिर से आरंभ हुई। शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई शोभायात्रा जैतसागर रोड स्थित एक निजी रिसोर्ट में संपन्न हुई। यात्रा का जगह.जगह समाज के विभिन्न संगठनों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर अध्यक्ष गौरव सोनी, धर्मेंद्र सोनी, राम अवतार सोनी, दिनेश सोनी, निशांत सोनी, रामबाबू सोनी, गणेश सोनी, हेमराज सोनी सहित बड़ी संख्या में समाज के महिला-पुरुष उपस्थित रहे।

रात को खाटू श्याम बाबा का भजन संध्या का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा, पार्षद बालकिशन सोनी, पार्षद शैलेश सोनी का स्वर्णकार समाज अध्यक्ष गोकुल सोनी सहित अन्य सदस्यों ने माला पहनाकर अभिनंदन किया।

भजन संध्या में कलाकार की एक से बढक़र एक प्रस्तुति ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। आयोजक गणेश लाल सोनी, जिलाध्यक्ष दीक्षांत सोनी, महिला मंडल अध्यक्ष इंद्रा सोनी, धर्मेंद्र सोनी, कोषाध्यक्ष निशांत सोनी, कर्तव्य सोनी, महावीर सोनी, दिनेश सोनी, गणेश सोनी, रामनारायण सोनी आदि व्यवस्था में जुटे रहे।

हिण्डोली. कस्बे में रविवार को स्वर्णकार समाज ने अजमीढ़ जयंती उत्साह के साथ मनाई। इस अवसर पर हिण्डोली सहित बाहर से आए समाज के जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। जयंती पर सुबह 11 बजे समाजबंधु त्रिवेणी धाम स्थित चारभुजा मंदिर पर एकत्रित हुए। यहां से महिला-पुरुषों ने अजमीढ़ की भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों, बस स्टैंड और तहसील रोड से गुजरकर पाल बाग पहुंची। इस दौरान समाजबंधुओं ने उत्साह के साथ अजमीढ़ के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
इस अवसर पर समाज अध्यक्ष शंकरलाल सोनी, भगवान सोनी, तेजमल सोनी, सत्तू सोनी, श्याम सोनी, कैशव सोनी, रामेश्वर सोनी, रामचरण सोनी, रामावतार सोनी, कमलेश सोनी, जगदीश सोनी, सचिन सोनी सहित कई समाजबंधु उपस्थित रहे।

नैनवां . सकल स्वर्णकार समाज की ओर से युवा मंच के तत्वावधान में महाराजा अजमीढ़ जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर शहर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल होने के लिए समाज के लोग गोपालजी मंदिर पर एकत्रित हुए। यहां से दोपहर डेढ़ बजे शोभायात्रा रवाना हुई। शोभायात्रा में सबसे आगे घुड़सवार ध्वज लेकर चल रहा था। उसके पीछे डीजे पर बज रहे भजनों की धुन पर श्रद्धालु नृत्य करते हुए चल रहे थे। महिलाएं एक समान ड्रेस कोड में सजधज कर शामिल हुई। वहीं, महाराजा अजमीढ़ की आकर्षक झांकी शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण रही।

शोभायात्रा गढ़ चौक, सदर बाजार, दपोला चौक और गढ़पोल दरवाजा होते हुए कनकसागर तालाब की पाल पर स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंची। यहां मेहंदी और बाल नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं के बाद वरिष्ठ नागरिक एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर समाज की प्रतिभाओं और वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया। शोभायात्रा में स्वर्णकार समाज नैनवां के अध्यक्ष महेश सोनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तम सोनी, उपाध्यक्ष आदित्य सोनी, सचिव लोकेश सोनी, सहसचिव अविनाश सोनी, कार्यकारी अध्यक्ष कुलदीप सोनी, कोषाध्यक्ष विष्णु सोनी, महामंत्री भगवती सोनी, राजू सोनी और पार्षद अटल सोनी सहित समाज के प्रमुख लोग मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *