लिंकन (न्यूजीलैंड) में खेले जा रहे पहले 4 दिवसीय मैच में इंडिया-A ने न्यूजीलैंड-A के खिलाफ अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। पहली पारी में महज 113 रन पर ऑलआउट होने वाली भारतीय टीम ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में 8 विकेट पर 488 रन बना लिए हैं। इसके साथ ही इंडिया-A ने न्यूजीलैंड-A पर 284 रन की कुल बढ़त हासिल कर ली है। भारत की इस शानदार वापसी के हीरो देवदत्त पडिक्कल रहे, जिन्होंने 199 रनों की बेहतरीन पारी खेली। पडिक्कल के अलावा बी साई सुदर्शन (91 रन), यश राठौड़ (66 रन) और वाशिंगटन सुंदर (51* रन) ने भी अर्धशतकीय पारियां खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। पडिक्कल 1 रन से दोहरा शतक चूके, विवादित फैसले से हुए आउट पडिक्कल के लिए 199 रन का सफर बेहद शानदार रहा, लेकिन वे अपने पहले दोहरे शतक से महज 1 रन से चूक गए। जैक गिब्सन की एक ढीली गेंद पर लेग साइड में शॉट खेलने की कोशिश में बॉल विकेटकीपर मिचेल हे के दस्तानों में चली गई। अंपायर ने हल्की अपील पर ही पडिक्कल को आउट करार दे दिया। मैदान पर फैसला सुनकर पडिक्कल कुछ देर हैरान खड़े रहे, लेकिन आखिरकार उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा। पडिक्कल ने अपनी 248 गेंदों की पारी में 24 चौके और 3 छक्के लगाए। उन्होंने अपना शतक पूरा करने के लिए 128 गेंदें लीं और छक्का लगाकर 100 रन का आंकड़ा छुआ था। पडिक्कल और साई सुदर्शन के बीच 215 रन की साझेदारी तीसरे दिन की शुरुआत में इंडिया-A का स्कोर 2 विकेट पर 106 रन था और टीम 98 रन पीछे थी। पडिक्कल (56*) और साई सुदर्शन (39*) ने पहले सत्र में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 340 गेंदों में 215 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। साई सुदर्शन शतक के करीब पहुंचकर 91 रन के स्कोर पर क्रिस्टियन क्लार्क की गेंद पर स्क्वायर लेग में कैच दे बैठे। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए ध्रुव जुरेल पहली पारी (1 रन) की तरह दूसरी पारी में भी फ्लॉप रहे और केवल 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। पहली पारी में 113 रन पर सिमटी थी इंडिया-A भारत-A की पहली पारी सिर्फ 113 रन पर सिमट गई थी। न्यूजीलैंड-A ने पहली पारी में 317 रन बनाए और 204 रन की बढ़त हासिल की। कप्तान राइस मारियू ने 76 रन बनाए, जबकि डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने 51 और कर्टिस हीफी ने 44 रन का योगदान दिया। क्रिस्टियन क्लार्क ने 42 रन बनाए। भारत-A की ओर से अंशुल कंबोज और औकीब नबी ने 3-3 विकेट लिए। आकाश दीप को 2 विकेट मिले, जबकि मुकेश चौधरी और वॉशिंगटन सुंदर ने 1-1 विकेट हासिल किया। जायसवाल और राहुल जल्दी आउट हुए दूसरी पारी में भी इंडिया-A की शुरुआत खराब रही। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल जल्दी आउट हो गए। टीम ने 10 रन पर दोनों ओपनर्स के विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद पडिक्कल और सुदर्शन ने पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 215 रन जोड़े। सुदर्शन 92 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद पडिक्कल ने यश राठौड़ के साथ भी अहम साझेदारी की। राठौड़ ने 66 रन बनाए। उन्होंने 72 गेंदों का सामना किया। डीन फॉक्सक्रॉफ्ट की गेंद पर विकेटकीपर मिचेल हे ने उनका कैच पकड़ा। कंबोज ने 23 रन बनाए अंशुल कंबोज ने 36 गेंदों पर 23 रन बनाए, जिसमें 4 चौके शामिल थे। उन्हें क्रिस्टियन लेनॉक्स ने बोल्ड किया। इसके बाद भारत-A ने 101.4 ओवर में 7 विकेट पर 420 रन बना लिए थे। टीम की बढ़त 216 रन हो चुकी थी। पहली पारी में 204 रन से पिछड़ने के बाद इंडिया-A ने दूसरी पारी में मजबूत बल्लेबाजी की है। अब टीम की कोशिश बढ़त को और बड़ा करने की होगी, ताकि न्यूजीलैंड-A पर मैच के अंतिम दिन दबाव बनाया जा सके। ——————————————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ने छिपाई आर्थराइटिस की बीमारी:ख्वाजा का खुलासा- 22 की उम्र में पता चला था, लगा मैं मर जाऊंगा ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर उस्मान ख्वाजा ने खुलासा किया है कि उन्होंने पूरे इंटरनेशनल करियर में रूमेटॉइड आर्थराइटिस छिपाकर रखा। ख्वाजा ने बताया कि उन्हें 22 साल की उम्र में इस बीमारी का पता चला था। उस समय वे न्यू साउथ वेल्स के लिए प्रोफेशनल क्रिकेट में जगह बना रहे थे। पूरी खबर
देवदत्त पडिक्कल एक रन से दोहरा शतक चूके:साई, यश और सुंदर ने फिफ्टी लगाई, इंडिया ए का स्कोर 488/8

