जमीन विवाद में बहन की मदद पर भाई का मर्डर:संपत्ति हड़प न सके तो विरोध पक्ष ने 3 लाख की दी थी सुपारी, 8 बदमाशों में 3 गिरफ्तार

जमीन विवाद में बहन की मदद पर भाई का मर्डर:संपत्ति हड़प न सके तो विरोध पक्ष ने 3 लाख की दी थी सुपारी, 8 बदमाशों में 3 गिरफ्तार

समस्तीपुर में जमीन विवाद में बहन की मदद करने पर भाई की हत्या हुई है। जमीन हड़पने में कामयाबी नहीं मिली तो विरोधी पक्ष ने बदमाशों को 3 लाख रुपए की सुपारी दी थी। 8 बदमाशों ने मिलकर हत्याकांड का अंजाम दिया था। बदमाशों ने अमीन टुनटुन राउत का बीच सड़क गला घोंट दिया था, फिर लाश को मवी ढाला के पास ठिकाने लगा दिया था। मामले में 3 की गिरफ्तारी हुई है, एक किशोर है। गिरफ्तार बदमाशों में रोसड़ा उदयपुर का मो. शलिक अहमद का बेटा दानिश, महुली गांव के जीवछ प्रसाद यादव का बेटा धीरज कुमार है। वहीं, एक किशोर को रिमांड होम भेजा गया है। घटना 3 महीने पहले रोसड़ा थाना क्षेत्र में 4 फरवरी की है, मंगलवार को पुलिस ने कार्रवाई की थी। गांव के लोगों से अमीन की बहन का था विवाद
रोसड़ा के डीएसपी संजय सिन्हा ने बताया कि मृतक टुनटुन राउत अमीन हैं। उनकी बहन महेशपुर में रहती है। गांव के लोगों से बहन का जमीन विवाद था। विवाद में टुनटुन राउत अपनी बहन को मदद कर रहा था। अमीन को रास्ते से हटाने की सुपारी दानिश को मिली थी। तीन लाख रुपए में डील फाइनल हुई थी। जब अमीन महेशपुर गांव से लौट रहे थे तो रास्ते में इन्हें पकड़ कर इनकी गला घोंट कर हत्या कर दी गई। गिरफ्तार दोनों बदमाश ने अमीन की गला घोंटने की बात स्वीकर की है। 5 अन्य की पहचान हो चुकी है एसपी के निर्देश पर इस मामले में एसआईटी को गठन किया गया। मानवीय-तकनीकी साक्ष्य के आधार पर दानिश और धीरज को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा एक किशोर को भी पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान तीनों ने बताया कि घटना को आठ लोगों ने मिलकर अंजाम दिया है। डीएसपी ने बताया कि घटना में शामिल अन्य पांचों की भी पहचान की गई है। जिसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
4 फरवरी की सुबह मिली थी लाश दरअसल, 4 फरवरी की सुबह रोसड़ा के पास स्थित मवी रेलवे हॉल्ट के पास झाड़ी में अमीन टुनटुन राउत का शव मिला था। परिवार के लोगों ने जमीन विवाद में हत्या की बात बताई थी। घटना उस वक्त हुई थी जब वह जमीन मापी कर लरझाघाट से रोसड़ा स्थित घर वापस लौट रहे थे। मृतक अमीन हरझाघाट थाने के लरझा गांव के रहने वाले थे। वह रोसड़ा के शारदा नगर में मकान बना कर रहते थे। समस्तीपुर में जमीन विवाद में बहन की मदद करने पर भाई की हत्या हुई है। जमीन हड़पने में कामयाबी नहीं मिली तो विरोधी पक्ष ने बदमाशों को 3 लाख रुपए की सुपारी दी थी। 8 बदमाशों ने मिलकर हत्याकांड का अंजाम दिया था। बदमाशों ने अमीन टुनटुन राउत का बीच सड़क गला घोंट दिया था, फिर लाश को मवी ढाला के पास ठिकाने लगा दिया था। मामले में 3 की गिरफ्तारी हुई है, एक किशोर है। गिरफ्तार बदमाशों में रोसड़ा उदयपुर का मो. शलिक अहमद का बेटा दानिश, महुली गांव के जीवछ प्रसाद यादव का बेटा धीरज कुमार है। वहीं, एक किशोर को रिमांड होम भेजा गया है। घटना 3 महीने पहले रोसड़ा थाना क्षेत्र में 4 फरवरी की है, मंगलवार को पुलिस ने कार्रवाई की थी। गांव के लोगों से अमीन की बहन का था विवाद
रोसड़ा के डीएसपी संजय सिन्हा ने बताया कि मृतक टुनटुन राउत अमीन हैं। उनकी बहन महेशपुर में रहती है। गांव के लोगों से बहन का जमीन विवाद था। विवाद में टुनटुन राउत अपनी बहन को मदद कर रहा था। अमीन को रास्ते से हटाने की सुपारी दानिश को मिली थी। तीन लाख रुपए में डील फाइनल हुई थी। जब अमीन महेशपुर गांव से लौट रहे थे तो रास्ते में इन्हें पकड़ कर इनकी गला घोंट कर हत्या कर दी गई। गिरफ्तार दोनों बदमाश ने अमीन की गला घोंटने की बात स्वीकर की है। 5 अन्य की पहचान हो चुकी है एसपी के निर्देश पर इस मामले में एसआईटी को गठन किया गया। मानवीय-तकनीकी साक्ष्य के आधार पर दानिश और धीरज को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा एक किशोर को भी पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान तीनों ने बताया कि घटना को आठ लोगों ने मिलकर अंजाम दिया है। डीएसपी ने बताया कि घटना में शामिल अन्य पांचों की भी पहचान की गई है। जिसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
4 फरवरी की सुबह मिली थी लाश दरअसल, 4 फरवरी की सुबह रोसड़ा के पास स्थित मवी रेलवे हॉल्ट के पास झाड़ी में अमीन टुनटुन राउत का शव मिला था। परिवार के लोगों ने जमीन विवाद में हत्या की बात बताई थी। घटना उस वक्त हुई थी जब वह जमीन मापी कर लरझाघाट से रोसड़ा स्थित घर वापस लौट रहे थे। मृतक अमीन हरझाघाट थाने के लरझा गांव के रहने वाले थे। वह रोसड़ा के शारदा नगर में मकान बना कर रहते थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *