शादी के नाम पर ठगी, दुल्हन जेवर-कैश लेकर फरार:बक्सर में दलाल गिरफ्तार, फरार लड़की और परिवार की तलाश में छापेमारी जारी

शादी के नाम पर ठगी, दुल्हन जेवर-कैश लेकर फरार:बक्सर में दलाल गिरफ्तार, फरार लड़की और परिवार की तलाश में छापेमारी जारी

बक्सर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में शादी के नाम पर ठगी का एक मामला सामने आया है। एक गिरोह ने उत्तर प्रदेश के एक परिवार को झांसे में लेकर फर्जी शादी कराई और दुल्हन लाखों के जेवर व कैश लेकर फरार हो गई। इस मामले में पुलिस ने एक दलाल को गिरफ्तार किया है। साथ ही फरार दुल्हन और उसके परिवार की तलाश में छापेमारी कर रही है। पीड़ित लड़के की पहचान उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात निवासी रमेश कुमार के बेटे विनय कुमार के रूप में हुई है। विनय फिलहाल फरीदाबाद में रहता हैं। विनय कुमार की शादी को लेकर परिवार चिंतित था। इसी दौरान उनकी मुलाकात एक दलाल से हुई, जिसने बक्सर में शादी कराने का प्रस्ताव दिया। लड़की का आधार कार्ड दिखा कर दिलाया विश्वास दलाल ने परिवार को विश्वास में लेने के लिए एक लड़की का आधार कार्ड दिखाया, जिसमें उसका पता राजपुर थाना क्षेत्र के बारूपुर गांव का बताया गया। इसके बाद बातचीत आगे बढ़ी और विनय कुमार अपने परिवार के साथ मंगलवार को बक्सर पहुंचे। उन्हें स्टेशन के पास एक लॉज में ठहराया गया, जहां दलाल ने पूरी व्यवस्था की थी। यहीं पर लड़की पक्ष को 70 हजार रुपए कैश दिए गए। बुधवार को पहले दोनों का कोर्ट मैरिज कराया गया। इसके बाद सभी को चौसा के महादेव घाट ले जाया गया, जहां गंगा किनारे साधारण तरीके से शादी की रस्म पूरी कराई गई। विनय कुमार ने बताया कि शादी के दौरान भी लगातार पैसों की मांग होती रही। दुल्हन ने मांग में सिंदूर भरवाने के लिए 5 हजार रुपए मांगे, हालांकि बाद में 1100 रुपए देकर रस्म पूरी कराई गई। वहीं, खुद को लड़की का भाई बताने वाले युवक ने जूता चुराई की रस्म के नाम पर 1000 रुपए वसूल लिए। दुल्हन को 250 ग्राम सोने-चांदी के जेवर दिए इसके अतिरिक्त, दुल्हन को लगभग 250 ग्राम सोने-चांदी के जेवर भी दिए गए। अन्य खर्चों को मिलाकर परिवार से लगभग 20 हजार रुपए और लिए गए। इस तरह शादी के नाम पर पूरे परिवार से बड़ी रकम ऐंठ ली गई। शादी के बाद दुल्हन जेवर और कैश लेकर फरार हो गई। पीड़ित परिवार ने मुफस्सिल थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के मुख्य दलाल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब फरार दुल्हन और उसके परिवार के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। शादी के बाद दलाल परिवार को स्टेशन छोड़ने के बहाने चौसा स्टेशन रोड की ओर ले गया। इसी दौरान एक सुनियोजित साजिश के तहत दुल्हन को ऑटो से उतारकर एक युवक बाइक पर बैठाकर फरार हो गया। यह सब इतनी तेजी से हुआ कि परिवार कुछ समझ ही नहीं पाया। साथियों की तलाश के लिए छापेमारी जारी हालांकि मौके पर मौजूद लोगों की मदद से परिवार ने दलाल को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। मुफस्सिल थाना अध्यक्ष शंभु भगत ने बताया कि आरोपी दलाल को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं फरार दुल्हन और उसके साथियों की तलाश के लिए छापेमारी जारी है। पीड़ित विनय ने बताया कि वे फरीदाबाद में कुंकर (निर्माण कार्य) का काम करते हैं और आरोपी दलाल उनके पड़ोस में ही रहता था। इसी नजदीकी का फायदा उठाकर उसने विश्वास जीता और फिर पूरी साजिश रची। बक्सर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में शादी के नाम पर ठगी का एक मामला सामने आया है। एक गिरोह ने उत्तर प्रदेश के एक परिवार को झांसे में लेकर फर्जी शादी कराई और दुल्हन लाखों के जेवर व कैश लेकर फरार हो गई। इस मामले में पुलिस ने एक दलाल को गिरफ्तार किया है। साथ ही फरार दुल्हन और उसके परिवार की तलाश में छापेमारी कर रही है। पीड़ित लड़के की पहचान उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात निवासी रमेश कुमार के बेटे विनय कुमार के रूप में हुई है। विनय फिलहाल फरीदाबाद में रहता हैं। विनय कुमार की शादी को लेकर परिवार चिंतित था। इसी दौरान उनकी मुलाकात एक दलाल से हुई, जिसने बक्सर में शादी कराने का प्रस्ताव दिया। लड़की का आधार कार्ड दिखा कर दिलाया विश्वास दलाल ने परिवार को विश्वास में लेने के लिए एक लड़की का आधार कार्ड दिखाया, जिसमें उसका पता राजपुर थाना क्षेत्र के बारूपुर गांव का बताया गया। इसके बाद बातचीत आगे बढ़ी और विनय कुमार अपने परिवार के साथ मंगलवार को बक्सर पहुंचे। उन्हें स्टेशन के पास एक लॉज में ठहराया गया, जहां दलाल ने पूरी व्यवस्था की थी। यहीं पर लड़की पक्ष को 70 हजार रुपए कैश दिए गए। बुधवार को पहले दोनों का कोर्ट मैरिज कराया गया। इसके बाद सभी को चौसा के महादेव घाट ले जाया गया, जहां गंगा किनारे साधारण तरीके से शादी की रस्म पूरी कराई गई। विनय कुमार ने बताया कि शादी के दौरान भी लगातार पैसों की मांग होती रही। दुल्हन ने मांग में सिंदूर भरवाने के लिए 5 हजार रुपए मांगे, हालांकि बाद में 1100 रुपए देकर रस्म पूरी कराई गई। वहीं, खुद को लड़की का भाई बताने वाले युवक ने जूता चुराई की रस्म के नाम पर 1000 रुपए वसूल लिए। दुल्हन को 250 ग्राम सोने-चांदी के जेवर दिए इसके अतिरिक्त, दुल्हन को लगभग 250 ग्राम सोने-चांदी के जेवर भी दिए गए। अन्य खर्चों को मिलाकर परिवार से लगभग 20 हजार रुपए और लिए गए। इस तरह शादी के नाम पर पूरे परिवार से बड़ी रकम ऐंठ ली गई। शादी के बाद दुल्हन जेवर और कैश लेकर फरार हो गई। पीड़ित परिवार ने मुफस्सिल थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के मुख्य दलाल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब फरार दुल्हन और उसके परिवार के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। शादी के बाद दलाल परिवार को स्टेशन छोड़ने के बहाने चौसा स्टेशन रोड की ओर ले गया। इसी दौरान एक सुनियोजित साजिश के तहत दुल्हन को ऑटो से उतारकर एक युवक बाइक पर बैठाकर फरार हो गया। यह सब इतनी तेजी से हुआ कि परिवार कुछ समझ ही नहीं पाया। साथियों की तलाश के लिए छापेमारी जारी हालांकि मौके पर मौजूद लोगों की मदद से परिवार ने दलाल को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। मुफस्सिल थाना अध्यक्ष शंभु भगत ने बताया कि आरोपी दलाल को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं फरार दुल्हन और उसके साथियों की तलाश के लिए छापेमारी जारी है। पीड़ित विनय ने बताया कि वे फरीदाबाद में कुंकर (निर्माण कार्य) का काम करते हैं और आरोपी दलाल उनके पड़ोस में ही रहता था। इसी नजदीकी का फायदा उठाकर उसने विश्वास जीता और फिर पूरी साजिश रची।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *