भोजपुर के बिहिया नगर में धारदार हथियार से महिला का गर्दन काटने के मामले में नया मोड़ सामने आया है। प्रेम-प्रसंग में वारदात को अंजाम दिया गया था। महिला पर चोरों ने नहीं, बल्कि उसके प्रेमी ने हमला किया था। शनिवार देर रात अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने के लिए घर पहुंचा था। पकड़े जाने के डर उसने घबराकर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाल पकड़कर धारदार हथियार से गर्दन के आगे और पीछे के हिस्से पर वार किया है। गर्दन के आगे करीब 9 सेंटीमीटर और पीछे साइड एक-एक इंच की दूरी पर तीनों जगहों पर करीब चार से पांच सेंटीमीटर तक काटा गया है। पीड़िता की पहचान वार्ड नंबर 14 निवासी आशीष कुमार वर्मा की पत्नी अनु कुमारी(26) के तौर पर हुई है। आरोपी ऋषि कुमार फिनगी गांव का रहने वाला है। पुलिस की पूछताछ में प्रेमी ने बताया कि अनु से उसकी इंस्टाग्राम पर बात हुई थी। धीरे धीरे दोनों की नजदीकियां बढ़ी। फिर एक-दूसरे से प्यार कर बैठे। महिला के साथ प्रेमी की कुछ संदिग्ध फोटो उसके पास था। मोबाइल से फोटो को डिलीट करने को लेकर दोनों के बीच कुछ दिनों से झगड़ा चल रहा था। फोटो डिलीट करने को लेकर विवाद ऋषि ने बताया कि अनु ने ही उसे अपने मोबाइल में मौजूद सभी फोटो डिलीट कराने के लिए घर बुलाया था। वहां पहुंचने के बाद उसे फर्स्ट फ्लोर के कमरे में ले गई। कमरे में पहुंचने के बाद उसने मेरे मोबाइल से सारे फोटो डिलीट कर दिया। जब मैंने उससे मोबाइल मांग तो उसने देने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर नोकझोंक हुई। देखते ही देखते मामला बिगड़ गया। कमरे में दोनों के बीच हुए संघर्ष के निशान मिले हैं। कमरे से लेकर बाहर बरामदा तक खून बह रहे थे। हमला के दौरान अनु कमरे में छटपटाती रही, लेकिन प्रेमी ऋषि बेहरमी से उसका गर्दन काटता गया। इस दौरान कमरे में सो रही अनु की बेटी(6) जाग गई। शोर मचाने पर अनु के भैंसुर आ गए। वहां से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन परिवार वालों ने उसे दबोच लिया। बरामदे तक फैला था खून सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस के साथ FSL की टीम मौके पर पहुंची। कमरे से धारदार हथियार(हसुआ) बरामद हुआ है। कमरे में पसरे खून, दीवार पर संघर्ष की निशानी का फोटोग्राफ लिया गया है। इस दर्दनाक हादसे को देखकर पुलिस भी सहम गई।
पीड़िता के बयान पर केस थानाध्यक्ष सुदेश्वर दास ने बताया कि घायल महिला अनु कुमारी के बयान पर ऋषि राज के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि उसके पति अपने पिता के इलाज के लिए वाराणसी गए थे। देर रात दरवाजा खटखटाना की आवाज सुनकर उसने सोचा कि उसके पति लौट आए हैं। जैसे ही वह दरवाजा खोलने गई, आरोपी वहां खड़ा था। जबरन घर में घुसकर उससे बातचीत करने लगा। इसी दौरान उसका पति पहुंच गया, तभी आरोपी ने जान मारने के नीयत से हसुआ से उसके गर्दन पर वार कर दिया। चाचा को लेकर भैया वाराणसी गए थे वहीं, घायल महिला के चचेरे देवर आदित्य कुमार ने बताया कि भैया बनाही बाजार स्थित आभूषन दुकान में काम करते हैं। गुरुवार की रात चाचा मुन्ना सेठ दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। उसी दौरान फिनगी फाटक के पास उनका एक्सीडेंट हो गया था। दोनों पैर टूट गया था। जिसको लेकर परिजन उन्हें इलाज के लिए आरा से वाराणसी ले गए थे। जबकि घर में उसकी दो भाभी और वह था। इसी बीच रविवार की देर रात गांव के ही एक युवक उनके घर में घुस गया। जब उसकी भाभी जागी तो गर्दन काट दिया गया। भोजपुर के बिहिया नगर में धारदार हथियार से महिला का गर्दन काटने के मामले में नया मोड़ सामने आया है। प्रेम-प्रसंग में वारदात को अंजाम दिया गया था। महिला पर चोरों ने नहीं, बल्कि उसके प्रेमी ने हमला किया था। शनिवार देर रात अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने के लिए घर पहुंचा था। पकड़े जाने के डर उसने घबराकर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाल पकड़कर धारदार हथियार से गर्दन के आगे और पीछे के हिस्से पर वार किया है। गर्दन के आगे करीब 9 सेंटीमीटर और पीछे साइड एक-एक इंच की दूरी पर तीनों जगहों पर करीब चार से पांच सेंटीमीटर तक काटा गया है। पीड़िता की पहचान वार्ड नंबर 14 निवासी आशीष कुमार वर्मा की पत्नी अनु कुमारी(26) के तौर पर हुई है। आरोपी ऋषि कुमार फिनगी गांव का रहने वाला है। पुलिस की पूछताछ में प्रेमी ने बताया कि अनु से उसकी इंस्टाग्राम पर बात हुई थी। धीरे धीरे दोनों की नजदीकियां बढ़ी। फिर एक-दूसरे से प्यार कर बैठे। महिला के साथ प्रेमी की कुछ संदिग्ध फोटो उसके पास था। मोबाइल से फोटो को डिलीट करने को लेकर दोनों के बीच कुछ दिनों से झगड़ा चल रहा था। फोटो डिलीट करने को लेकर विवाद ऋषि ने बताया कि अनु ने ही उसे अपने मोबाइल में मौजूद सभी फोटो डिलीट कराने के लिए घर बुलाया था। वहां पहुंचने के बाद उसे फर्स्ट फ्लोर के कमरे में ले गई। कमरे में पहुंचने के बाद उसने मेरे मोबाइल से सारे फोटो डिलीट कर दिया। जब मैंने उससे मोबाइल मांग तो उसने देने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर नोकझोंक हुई। देखते ही देखते मामला बिगड़ गया। कमरे में दोनों के बीच हुए संघर्ष के निशान मिले हैं। कमरे से लेकर बाहर बरामदा तक खून बह रहे थे। हमला के दौरान अनु कमरे में छटपटाती रही, लेकिन प्रेमी ऋषि बेहरमी से उसका गर्दन काटता गया। इस दौरान कमरे में सो रही अनु की बेटी(6) जाग गई। शोर मचाने पर अनु के भैंसुर आ गए। वहां से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन परिवार वालों ने उसे दबोच लिया। बरामदे तक फैला था खून सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस के साथ FSL की टीम मौके पर पहुंची। कमरे से धारदार हथियार(हसुआ) बरामद हुआ है। कमरे में पसरे खून, दीवार पर संघर्ष की निशानी का फोटोग्राफ लिया गया है। इस दर्दनाक हादसे को देखकर पुलिस भी सहम गई।
पीड़िता के बयान पर केस थानाध्यक्ष सुदेश्वर दास ने बताया कि घायल महिला अनु कुमारी के बयान पर ऋषि राज के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि उसके पति अपने पिता के इलाज के लिए वाराणसी गए थे। देर रात दरवाजा खटखटाना की आवाज सुनकर उसने सोचा कि उसके पति लौट आए हैं। जैसे ही वह दरवाजा खोलने गई, आरोपी वहां खड़ा था। जबरन घर में घुसकर उससे बातचीत करने लगा। इसी दौरान उसका पति पहुंच गया, तभी आरोपी ने जान मारने के नीयत से हसुआ से उसके गर्दन पर वार कर दिया। चाचा को लेकर भैया वाराणसी गए थे वहीं, घायल महिला के चचेरे देवर आदित्य कुमार ने बताया कि भैया बनाही बाजार स्थित आभूषन दुकान में काम करते हैं। गुरुवार की रात चाचा मुन्ना सेठ दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। उसी दौरान फिनगी फाटक के पास उनका एक्सीडेंट हो गया था। दोनों पैर टूट गया था। जिसको लेकर परिजन उन्हें इलाज के लिए आरा से वाराणसी ले गए थे। जबकि घर में उसकी दो भाभी और वह था। इसी बीच रविवार की देर रात गांव के ही एक युवक उनके घर में घुस गया। जब उसकी भाभी जागी तो गर्दन काट दिया गया।


