भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज एक दिवसीय दौरे पर किशनगंज पहुंचेंगे। वे पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चाकुलिया विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, नितिन नवीन दोपहर करीब 2 बजे किशनगंज के खगड़ा हवाई अड्डे पर हेलीकॉप्टर से उतरेंगे। इसके बाद, वे 2 बजकर 25 मिनट पर सड़क मार्ग से पश्चिम बंगाल के चाकूलिया विधानसभा क्षेत्र के असुरागढ़ के लिए रवाना होंगे। असुरागढ़ में वे एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे, जहां वे भाजपा प्रत्याशी मनोज जैन के समर्थन में जनता से मतदान की अपील करेंगे। उनका यह दौरा आगामी बंगाल चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वही राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आगमन से भाजपा नेताओ के बीच हर्ष का माहौल बना हुआ हैं। चौक-चौराहों पर दंडाधिकारियों के साथ पुलिस बल तैनात इधर नितिन नवीन के दौरे को लेकर किशनगंज जिला प्रशासन भी पूरी तरह से सतर्क है। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले के विभिन्न चौक-चौराहों पर दंडाधिकारियों के साथ साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) संतोष कुमार ने इस संबंध में संयुक्त आदेश जारी किया है, ताकि दौरे के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। जिला प्रशासन सुरक्षा व्यवस्थाओं पर लगातार नजर बनाए हुए है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज एक दिवसीय दौरे पर किशनगंज पहुंचेंगे। वे पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चाकुलिया विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, नितिन नवीन दोपहर करीब 2 बजे किशनगंज के खगड़ा हवाई अड्डे पर हेलीकॉप्टर से उतरेंगे। इसके बाद, वे 2 बजकर 25 मिनट पर सड़क मार्ग से पश्चिम बंगाल के चाकूलिया विधानसभा क्षेत्र के असुरागढ़ के लिए रवाना होंगे। असुरागढ़ में वे एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे, जहां वे भाजपा प्रत्याशी मनोज जैन के समर्थन में जनता से मतदान की अपील करेंगे। उनका यह दौरा आगामी बंगाल चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वही राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आगमन से भाजपा नेताओ के बीच हर्ष का माहौल बना हुआ हैं। चौक-चौराहों पर दंडाधिकारियों के साथ पुलिस बल तैनात इधर नितिन नवीन के दौरे को लेकर किशनगंज जिला प्रशासन भी पूरी तरह से सतर्क है। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले के विभिन्न चौक-चौराहों पर दंडाधिकारियों के साथ साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) संतोष कुमार ने इस संबंध में संयुक्त आदेश जारी किया है, ताकि दौरे के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। जिला प्रशासन सुरक्षा व्यवस्थाओं पर लगातार नजर बनाए हुए है।


