भाजपा विधायक ने शिअद उम्मीदवार के लिए मांगे वोट:होशियारपुर में बोले- अकाली दल के लिए प्रचार करना उनका निजी फैसला

भाजपा विधायक ने शिअद उम्मीदवार के लिए मांगे वोट:होशियारपुर में बोले- अकाली दल के लिए प्रचार करना उनका निजी फैसला

होशियारपुर: पंजाब में नगर परिषद चुनावों के प्रचार के अंतिम दिन एक नई राजनीतिक तस्वीर सामने आई। होशियारपुर की मुकेरियां सीट से भाजपा विधायक जंगी लाल महाजन को अपनी पूर्व सहयोगी पार्टी अकाली दल के उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार करते देखा गया। यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब दोनों दल राज्य में अलग-अलग चुनाव लड़ने का दावा कर रहे हैं। नगर निगम चुनाव प्रचार के दौरान, विधायक महाजन अकाली दल के चुनाव चिह्न ‘तकड़ी’ के लिए वोट मांगते हुए दिखाई दिए। यह स्थिति पंजाब की राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है, क्योंकि भाजपा और अकाली दल ने सार्वजनिक रूप से एक-दूसरे से दूरी बना ली है। हालांकि पंजाब में अकाली दल और भाजपा बड़े पैमाने पर यह दावा करते रहे हैं कि उन्होंने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं और राज्य की जनता के सामने एक-दूसरे से दूरी बना ली है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती है। एक भाजपा विधायक का अकाली दल के उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार करना इस दावे के विपरीत है। विधायक बोले- प्रचार करना उनका निजी फैसला जब इस मामले में भाजपा नेता जंगी लाल महाजन से पूछा गया, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि बड़े पैमाने पर गठबंधन का फैसला उनके हाथ में नहीं है। उन्होंने कहा कि इन चुनावों में अकाली दल के लिए प्रचार करना उनका निजी फैसला है। यह गौरतलब है कि कुछ दिन पहले होशियारपुर आए भाजपा नेता तरुण चुघ सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने मंचों से लगातार यह दावा किया था कि भाजपा पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ेगी। महाजन का यह कदम पार्टी के इन बयानों के विपरीत प्रतीत होता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *