शाजापुर में भाजपा ने बांटी झालमुड़ी:पश्चिम बंगाल-असम में जीत पर कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी

शाजापुर में भाजपा ने बांटी झालमुड़ी:पश्चिम बंगाल-असम में जीत पर कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी

शाजापुर में सोमवार शाम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव परिणामों का जश्न मनाया। भाजपा कार्यालय पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए, जहां ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाच-गाना हुआ और उत्सव का माहौल बन गया। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष आशीष नागर और जिला उपाध्यक्ष शीतल भावसार ने कश्मीरी ढोल बजाकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। कार्यकर्ताओं ने “4 मई, ममता गई” जैसे नारे भी लगाए, जिससे उनका जोश साफ दिखाई दिया। जश्न के बाद कार्यकर्ताओं ने पैदल यात्रा निकाली और ट्रैफिक पॉइंट तथा बस स्टैंड तक पहुंचकर आतिशबाजी की। उन्होंने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘झालमुड़ी’ भी बांटी, जिसे राहगीरों और दुकानदारों को खिलाकर खुशी साझा की गई। पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार भाजपा विधायक अरुण भीमावद ने इस अवसर पर कहा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह एक महत्वपूर्ण क्षण है, जब पश्चिम बंगाल में पहली बार भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिला है। उन्होंने इस जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति को श्रेय दिया। भीमावद ने आगे कहा कि असम में लगातार दूसरी बार सरकार बनना इस बात का प्रमाण है कि भाजपा विकास के रास्ते पर मजबूती से आगे बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने ‘विरासत के साथ विकास’ के सिद्धांत को जन-जन तक पहुंचाया है, जिसे देश की जनता ने स्वीकार किया है। उन्होंने जोर दिया कि आज देश की जनता विरासत और विकास दोनों के महत्व को समझ चुकी है, और इसी सोच के साथ मतदाताओं ने भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *