BJP विधायक ने राहुल गांधी को बताया ‘मेंटली डिफेक्ट’:बोले- दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी ताकतों का हाथ, मोदी जनता की ताकत से आए

BJP विधायक ने राहुल गांधी को बताया ‘मेंटली डिफेक्ट’:बोले- दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी ताकतों का हाथ, मोदी जनता की ताकत से आए

मोतिहार में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और मोतिहारी से बीजेपी विधायक प्रमोद कुमार ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने राहुल गांधी को ‘मेंटली डिफेक्ट’ बताते हुए आरोप लगाया कि वह एजेंडा विहीन प्रोपगंडा फैला रहे हैं, जिसे देश की जनता समझ चुकी है। विधायक ने नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए कहा कि वह शॉर्टकट से नहीं, बल्कि जनता की ताकत के बल पर आगे आए हैं। ‘जो फ्रंट पर काम करेगा, वही देश पर राज करेगा’ प्रमोद कुमार ने कहा कि राहुल गांधी शॉर्ट गली से आना चाहते हैं, जबकि यहां फ्रंट गली का रास्ता है। उन्होंने कहा कि जो फ्रंट पर काम करेगा, वही देश पर राज करेगा। नरेंद्र मोदी फ्रंट लाइन से आए हैं, शॉर्टकट से नहीं। विधायक ने परिवारवाद पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ ताकतें अपने पूर्वजों के नाम पर आगे आना चाहती हैं, जबकि नरेंद्र मोदी जनता की ताकत से इस मुकाम तक पहुंचे हैं। दिल्ली में प्रदर्शन को विदेशी ताकतों से जोड़ा दिल्ली में हो रहे प्रदर्शन को लेकर भी बीजेपी विधायक ने आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन में विदेशी ताकतों का हाथ है। उनके मुताबिक, सात देश नहीं चाहते कि भारत उस सूची में शामिल हो। उन्होंने एक महिला के पकड़े जाने का जिक्र करते हुए कहा कि उसने ऐसी टी-शर्ट पहनी थी, जिस पर लगा लोगो श्रीलंका और नेपाल में भी देखा गया था। उन्होंने कहा कि ऐसी ताकतों का सपना पूरा नहीं होने वाला है। मातृ शक्ति सम्मान समारोह में पहुंचे थे विधायक मोतिहारी कचहरी में बीजेपी विधि प्रकोष्ठ की ओर से मातृ शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और स्थानीय बीजेपी विधायक प्रमोद कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के बाद बातचीत के दौरान उन्होंने राहुल गांधी और दिल्ली में हो रहे प्रदर्शन को लेकर ये बयान दिए। मोतिहार में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और मोतिहारी से बीजेपी विधायक प्रमोद कुमार ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने राहुल गांधी को ‘मेंटली डिफेक्ट’ बताते हुए आरोप लगाया कि वह एजेंडा विहीन प्रोपगंडा फैला रहे हैं, जिसे देश की जनता समझ चुकी है। विधायक ने नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए कहा कि वह शॉर्टकट से नहीं, बल्कि जनता की ताकत के बल पर आगे आए हैं। ‘जो फ्रंट पर काम करेगा, वही देश पर राज करेगा’ प्रमोद कुमार ने कहा कि राहुल गांधी शॉर्ट गली से आना चाहते हैं, जबकि यहां फ्रंट गली का रास्ता है। उन्होंने कहा कि जो फ्रंट पर काम करेगा, वही देश पर राज करेगा। नरेंद्र मोदी फ्रंट लाइन से आए हैं, शॉर्टकट से नहीं। विधायक ने परिवारवाद पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ ताकतें अपने पूर्वजों के नाम पर आगे आना चाहती हैं, जबकि नरेंद्र मोदी जनता की ताकत से इस मुकाम तक पहुंचे हैं। दिल्ली में प्रदर्शन को विदेशी ताकतों से जोड़ा दिल्ली में हो रहे प्रदर्शन को लेकर भी बीजेपी विधायक ने आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन में विदेशी ताकतों का हाथ है। उनके मुताबिक, सात देश नहीं चाहते कि भारत उस सूची में शामिल हो। उन्होंने एक महिला के पकड़े जाने का जिक्र करते हुए कहा कि उसने ऐसी टी-शर्ट पहनी थी, जिस पर लगा लोगो श्रीलंका और नेपाल में भी देखा गया था। उन्होंने कहा कि ऐसी ताकतों का सपना पूरा नहीं होने वाला है। मातृ शक्ति सम्मान समारोह में पहुंचे थे विधायक मोतिहारी कचहरी में बीजेपी विधि प्रकोष्ठ की ओर से मातृ शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और स्थानीय बीजेपी विधायक प्रमोद कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के बाद बातचीत के दौरान उन्होंने राहुल गांधी और दिल्ली में हो रहे प्रदर्शन को लेकर ये बयान दिए।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *