जानलेवा हमले के मामले में भागे पिता-बेटा गिरफ्तार:8 साल पुराने मवेशी चोरी विवाद में कोर्ट ने जारी किया था वारंट

जानलेवा हमले के मामले में भागे पिता-बेटा गिरफ्तार:8 साल पुराने मवेशी चोरी विवाद में कोर्ट ने जारी किया था वारंट

शेखपुरा में बरबीघा थाना पुलिस ने पिंजरी गांव में जानलेवा हमले के एक पुराने मामले में फरार चल रहे पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में लूटकन पासवान और उसका बेटा चुटकुल पासवान शामिल हैं। स्थानीय कोर्ट में केस दर्ज कराया था पुलिस सब इंस्पेक्टर अमरेश पांडेय के नेतृत्व में यह कार्रवाई हुई। बरबीघा थाना अध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि यह मामला आठ साल पुराना है। पिंजरी गांव में मवेशी चोरी को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी। पीड़ित ने पिता-पुत्र के खिलाफ स्थानीय कोर्ट में केस दर्ज कराया था। दोनों आरोपी लंबे समय से फरार थे और कोर्ट ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। हाल ही में उनके घर लौटने की सूचना पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर शेखपुरा जेल भेज दिया। शेखपुरा में बरबीघा थाना पुलिस ने पिंजरी गांव में जानलेवा हमले के एक पुराने मामले में फरार चल रहे पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में लूटकन पासवान और उसका बेटा चुटकुल पासवान शामिल हैं। स्थानीय कोर्ट में केस दर्ज कराया था पुलिस सब इंस्पेक्टर अमरेश पांडेय के नेतृत्व में यह कार्रवाई हुई। बरबीघा थाना अध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि यह मामला आठ साल पुराना है। पिंजरी गांव में मवेशी चोरी को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी। पीड़ित ने पिता-पुत्र के खिलाफ स्थानीय कोर्ट में केस दर्ज कराया था। दोनों आरोपी लंबे समय से फरार थे और कोर्ट ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। हाल ही में उनके घर लौटने की सूचना पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर शेखपुरा जेल भेज दिया।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *