शेखपुरा में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला कार्यालय वाजिदपुर में एक जिला कार्यशाला आयोजित की गई। यह कार्यशाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सेवा समर्पण 25 वर्ष – सेवा संकल्प अभियान’ के तहत हुई। इसकी अध्यक्षता पार्टी जिलाध्यक्ष रेशमा भारती ने की। इस कार्यक्रम में सेवा, समर्पण और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण से प्रेरणा लेते हुए जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने पर सार्थक चर्चा हुई। मौके पर मौजूद रहे पार्टी के कई नेता इस मौके पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री सह संभाग प्रभारी प्रीति शेखर, क्षेत्रीय प्रभारी बलराम मंडल, जिला प्रभारी प्रकाश भगत और पूर्व जिलाध्यक्ष संजीत प्रभाकर मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री पंकज गुप्ता ने किया। कार्यशाला में जिला भाजपा के महामंत्री अरविंद कुमार और श्रवण पांडे, उपाध्यक्ष वंदना देवी, जिला मंत्री रंजीत कुमार और पवन कुमार, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार झा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह समेत पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और संगठन के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे। इस दौरान संगठन की शक्ति और कार्यकर्ताओं के सेवा भाव के साथ जनहित और राष्ट्रहित के संकल्प को और मजबूत करने का आह्वान किया गया। शेखपुरा में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला कार्यालय वाजिदपुर में एक जिला कार्यशाला आयोजित की गई। यह कार्यशाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सेवा समर्पण 25 वर्ष – सेवा संकल्प अभियान’ के तहत हुई। इसकी अध्यक्षता पार्टी जिलाध्यक्ष रेशमा भारती ने की। इस कार्यक्रम में सेवा, समर्पण और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण से प्रेरणा लेते हुए जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने पर सार्थक चर्चा हुई। मौके पर मौजूद रहे पार्टी के कई नेता इस मौके पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री सह संभाग प्रभारी प्रीति शेखर, क्षेत्रीय प्रभारी बलराम मंडल, जिला प्रभारी प्रकाश भगत और पूर्व जिलाध्यक्ष संजीत प्रभाकर मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री पंकज गुप्ता ने किया। कार्यशाला में जिला भाजपा के महामंत्री अरविंद कुमार और श्रवण पांडे, उपाध्यक्ष वंदना देवी, जिला मंत्री रंजीत कुमार और पवन कुमार, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार झा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह समेत पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और संगठन के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे। इस दौरान संगठन की शक्ति और कार्यकर्ताओं के सेवा भाव के साथ जनहित और राष्ट्रहित के संकल्प को और मजबूत करने का आह्वान किया गया।

