फतेहाबाद में 5 नशा तस्करों के घर-बाइक व गाड़ियां फ्रीज:1.5 करोड़ से अधिक कीमत; पुलिस का आरोप-तस्करी से की गई काली कमाई

फतेहाबाद में 5 नशा तस्करों के घर-बाइक व गाड़ियां फ्रीज:1.5 करोड़ से अधिक कीमत; पुलिस का आरोप-तस्करी से की गई काली कमाई

फतेहाबाद पुलिस ने 5 कुख्यात नशा तस्करों की संपत्ति फ्रीज कर दी है। इस संपत्ति की वर्तमान बाजार कीमत डेढ़ करोड़ रुपए से अधिक आंकी गई है। इनमें बाइक-गाड़ी से लेकर मकान तक शामिल हैं। पुलिस का आरोप है कि इन अपराधियों ने काली कमाई से इस संपत्ति को जुटाया है। बता दें कि, एसपी निकिता खट्टर की ज्वाइनिंग के बाद से अब तक 6 नशा तस्करों की संपत्तियों को कानून के दायरे में लाया जा चुका है। यह कार्रवाई एएसपी दिव्यांशी सिंगला की निगरानी में अलग-अलग पुलिस यूनिट्स द्वारा अंजाम दी गई है। न बेच सकेंगे न दूसरे को ट्रांसफर कर सकेंगे संपत्ति
एएसपी दिव्यांशी सिंगला ने बताया कि इन सभी मामलों में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 68-F(1) के तहत संपत्तियों की जांच की गई और SAFEMA, नई दिल्ली से स्वीकृति प्राप्त कर उन्हें फ्रीज किया गया। अब इन संपत्तियों को बिना अनुमति न बेचा जा सकता है और न ही ट्रांसफर किया जा सकता है। जानिए… किस तस्कर का क्या फ्रीज हुआ

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *