बालाघाट में माइलस्टोन से टकराई बाइक:राजमिस्त्री ने लांजी अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम; काम से घर लौट रहा था

बालाघाट में माइलस्टोन से टकराई बाइक:राजमिस्त्री ने लांजी अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम; काम से घर लौट रहा था

बालाघाट जिले के बहेला और चिचोली के बीच बुधवार रात एक सड़क हादसे में 35 वर्षीय राजमिस्त्री की मौत हो गई। चिचोली निवासी पोतन पिता केशव भैसारे की बाइक सड़क किनारे लगे माइल स्टोन से बेकाबू होकर टकरा गई थी। घायल को तुरंत सिविल अस्पताल लांजी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह हादसा बुधवार रात करीब 9:30 बजे हुआ। घटना की सूचना मिलने पर मृतक के भांजे मिथलेश यादव अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने गंभीर रूप से घायल पोतन को निजी वाहन की मदद से अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। दोपहर खाना खाकर घर से निकले परिजनों ने बताया कि पोतन पेशे से राजमिस्त्री थे। उनके परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। वे बुधवार दोपहर खाना खाने के बाद घर से निकले थे और देर रात घर लौटते समय इस दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने मर्चुरी में रखवाया शव लांजी पुलिस ने अस्पताल से सूचना मिलने के बाद शव को कब्जे में लेकर मर्चुरी में रखवा दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मर्ग कायम कर दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *