बिहार: अंबेडकर जयंती पर मूर्ति स्थापना को लेकर विवाद, दो गुटों में झड़प और पत्थरबाजी में कई घायल

बिहार: अंबेडकर जयंती पर मूर्ति स्थापना को लेकर विवाद, दो गुटों में झड़प और पत्थरबाजी में कई घायल

बिहार में अंबेडकर जयंती के अवसर पर कटिहार में मूर्ति स्थापना को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में कई लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

बिहार में बुधवार को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा स्थापना को लेकर एक ही समुदाय के दो गुटों के बीच झड़प हो गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह पूरा मामला कटिहार जिले के कुर्सेला नगर पंचायत के मेहर टोला का है।

मूर्ति स्थापना विवाद ने लिया हिंसक रूप

हिंसक झड़प में घायल लोगों के अनुसार, वे अंबेडकर जयंती के अवसर पर पूजा-पाठ कर रहे थे। इसी दौरान पंडाल में मूर्ति स्थापना को लेकर कुछ लोग आपस में उलझ गए। पीड़ितों का कहना है कि उन्होंने माहौल शांत रखने की अपील की, लेकिन विरोध कर रहे लोग आक्रोशित हो गए और देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच ईंट-पत्थर चलने लगे। इस झड़प में कई लोग घायल हो गए, जिनमें पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कुर्सेला में चल रहा है।

  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *