नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। टेंडर घोटाला में SVU ने कार्रवाई करते हुए 3 बड़ी गिरफ्तारी की है। वहीं रौशन आनंद ने डिस्ट्रिक्ट जज के यहां जमानत याचिका लगाई है। कल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास ने बेल को खारिज कर दिया था। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 10 खबरें… 1. IAS संजीव हंस की गिरफ्तारी के लिए SVU ने की रेड बिहार में हुए टेंडर घोटाला में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने कार्रवाई करते हुए 3 बड़ी गिरफ्तारी की है। इसमें भवन निर्माण विभाग के पूर्व चीफ इंजीनियर तारिणी दास, वित्त विभाग के पूर्व संयुक्त सचिव मुमुक्षु चौधरी और नगर विकास विभाग के तहत बुडको के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर उमेश कुमार सिंह शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें
2. सिविल कोर्ट में रौशन आनंद ने फाइल की बेल पिटीशन रौशन आनंद ने डिस्ट्रिक्ट जज के यहां जमानत याचिका लगाई है। कल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास ने बेल को खारिज कर दिया था। 2 जून को खान सर की कोचिंग पर हुए हमले के बाद पुलिस ने 3 जून को रौशन आनंद को गिरफ्तार किया था। रौशन आनंद की रिहाई की मांग को लेकर छात्र 3 बार पटना में प्रदर्शन भी कर चुके हैं। पूरी खबर पढ़ें 3. ‘संजय यादव ने लठैत पार्टी को हाईटेक बनाया’ लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक बार फिर संजय यादव पर निशाना साधा है। रोहिणी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि संजय यादव ने राजद को बर्बादी की कगार पर पहुंचा दिया है। लालू परिवार में फूट डालने का काम किया है। पूरी खबर पढ़ें 4. 100 की स्पीड में स्कॉर्पियो-कार में टक्कर, 4 मौतें अररिया-पूर्णिया मार्ग पर कुसियार गांव पार्क के पास बुधवार को सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। हादसे के वक्त मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में स्कॉर्पियो और मारुति ब्रेजा के बीच जोरदार टक्कर हो गई। पूरी खबर पढ़ें 5. पति ने रॉड से मारकर पत्नी की हत्या की औरंगाबाद में एक शख्स ने अपनी पत्नी की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह सरकारी राशन की दुकान से राशन लाने की बात पर पति और पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। विवाद इतना बढ़ा कि पति ने गुस्से में आकर घर में रखे लोहे की रॉड से पत्नी के सिर पर ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया। पूरी खबर पढ़ें 6. ‘बिहार वित्तीय संकट से जूझ रहा’, तेजस्वी का सरकार से सवाल सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए जाने से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार की वित्तीय स्थिति को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए पूछा कि क्या बिहार दिवालिया होने की कगार पर पहुंच गया है। पूरी खबर पढ़ें 7. पति ने लड़की से रेप किया, पत्नी ने वीडियो बनाया कैमूर में पति ने पत्नी के सामने एक युवती के साथ रेप किया। इस दौरान पत्नी वीडियो बनाती रही। वीडियो बनाने के बाद दोनों पति-पत्नी ने मिलकर पीड़िता ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी इकराम अंसारी(35) उससे शादी करना चाहता था। इस पूरी साजिश में उसकी पत्नी शाहिदा बेगम(26) भी शामिल थी। पूरी खबर पढ़ें 8. दरभंगा में बीच नदी में नाव पलटी, 3 लापता दरभंगा के जमालपुर में बुधवार सुबह करीब 7 बजे कोसी नदी में एक नाव पलट गई। नाव में सवार 4 लोग लापता हैं, जिसमें एक महिला का शव घटनास्थल से 5KM दूर बरामद किया गया है। मृतक महिला की पहचान कंचन देवी (35) के रूप में की गई है। वहीं, 7 लोग तैरकर किनारे पहुंचे और अपनी जान बचाई। घटना बनरी ढलान के पास की है। पूरी खबर पढ़ें 9. विदाई से पहले कैश-गहने लेकर दुल्हन फरार विदाई से पहले कैश-गहने लेकर दुल्हन फरार. गयाजी में शादी के बहाने राजस्थान के युवक से ठगी, बोला- कपड़ा बदलने गई थी, कब भागी पता नहीं. पीड़ित पक्ष का कहना है, पूरे मामले की कथित मास्टरमाइंड झारखंड के कोडरमा की रहने वाली पारो नामक महिला है. पूरी खबर पढ़ें 10. बिहार के सभी 38 जिलों में कल बारिश का अलर्ट बिहार के सभी 38 जिलों में कल यानी गुरुवार को बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही 40-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जाएगी। नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। टेंडर घोटाला में SVU ने कार्रवाई करते हुए 3 बड़ी गिरफ्तारी की है। वहीं रौशन आनंद ने डिस्ट्रिक्ट जज के यहां जमानत याचिका लगाई है। कल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास ने बेल को खारिज कर दिया था। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 10 खबरें… 1. IAS संजीव हंस की गिरफ्तारी के लिए SVU ने की रेड बिहार में हुए टेंडर घोटाला में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने कार्रवाई करते हुए 3 बड़ी गिरफ्तारी की है। इसमें भवन निर्माण विभाग के पूर्व चीफ इंजीनियर तारिणी दास, वित्त विभाग के पूर्व संयुक्त सचिव मुमुक्षु चौधरी और नगर विकास विभाग के तहत बुडको के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर उमेश कुमार सिंह शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें
2. सिविल कोर्ट में रौशन आनंद ने फाइल की बेल पिटीशन रौशन आनंद ने डिस्ट्रिक्ट जज के यहां जमानत याचिका लगाई है। कल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास ने बेल को खारिज कर दिया था। 2 जून को खान सर की कोचिंग पर हुए हमले के बाद पुलिस ने 3 जून को रौशन आनंद को गिरफ्तार किया था। रौशन आनंद की रिहाई की मांग को लेकर छात्र 3 बार पटना में प्रदर्शन भी कर चुके हैं। पूरी खबर पढ़ें 3. ‘संजय यादव ने लठैत पार्टी को हाईटेक बनाया’ लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक बार फिर संजय यादव पर निशाना साधा है। रोहिणी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि संजय यादव ने राजद को बर्बादी की कगार पर पहुंचा दिया है। लालू परिवार में फूट डालने का काम किया है। पूरी खबर पढ़ें 4. 100 की स्पीड में स्कॉर्पियो-कार में टक्कर, 4 मौतें अररिया-पूर्णिया मार्ग पर कुसियार गांव पार्क के पास बुधवार को सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। हादसे के वक्त मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में स्कॉर्पियो और मारुति ब्रेजा के बीच जोरदार टक्कर हो गई। पूरी खबर पढ़ें 5. पति ने रॉड से मारकर पत्नी की हत्या की औरंगाबाद में एक शख्स ने अपनी पत्नी की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह सरकारी राशन की दुकान से राशन लाने की बात पर पति और पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। विवाद इतना बढ़ा कि पति ने गुस्से में आकर घर में रखे लोहे की रॉड से पत्नी के सिर पर ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया। पूरी खबर पढ़ें 6. ‘बिहार वित्तीय संकट से जूझ रहा’, तेजस्वी का सरकार से सवाल सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए जाने से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार की वित्तीय स्थिति को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए पूछा कि क्या बिहार दिवालिया होने की कगार पर पहुंच गया है। पूरी खबर पढ़ें 7. पति ने लड़की से रेप किया, पत्नी ने वीडियो बनाया कैमूर में पति ने पत्नी के सामने एक युवती के साथ रेप किया। इस दौरान पत्नी वीडियो बनाती रही। वीडियो बनाने के बाद दोनों पति-पत्नी ने मिलकर पीड़िता ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी इकराम अंसारी(35) उससे शादी करना चाहता था। इस पूरी साजिश में उसकी पत्नी शाहिदा बेगम(26) भी शामिल थी। पूरी खबर पढ़ें 8. दरभंगा में बीच नदी में नाव पलटी, 3 लापता दरभंगा के जमालपुर में बुधवार सुबह करीब 7 बजे कोसी नदी में एक नाव पलट गई। नाव में सवार 4 लोग लापता हैं, जिसमें एक महिला का शव घटनास्थल से 5KM दूर बरामद किया गया है। मृतक महिला की पहचान कंचन देवी (35) के रूप में की गई है। वहीं, 7 लोग तैरकर किनारे पहुंचे और अपनी जान बचाई। घटना बनरी ढलान के पास की है। पूरी खबर पढ़ें 9. विदाई से पहले कैश-गहने लेकर दुल्हन फरार विदाई से पहले कैश-गहने लेकर दुल्हन फरार. गयाजी में शादी के बहाने राजस्थान के युवक से ठगी, बोला- कपड़ा बदलने गई थी, कब भागी पता नहीं. पीड़ित पक्ष का कहना है, पूरे मामले की कथित मास्टरमाइंड झारखंड के कोडरमा की रहने वाली पारो नामक महिला है. पूरी खबर पढ़ें 10. बिहार के सभी 38 जिलों में कल बारिश का अलर्ट बिहार के सभी 38 जिलों में कल यानी गुरुवार को बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही 40-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जाएगी।


