नवादा में स्नैचिंग का खुलासा, 5 क्रिमिनल गिरफ्तार:चोरी की बाइक और मोबाइल बरामद, टेक्नोलॉजी और ह्यूमन इंटेलिजेंस का जॉइंट एक्शन

नवादा में स्नैचिंग का खुलासा, 5 क्रिमिनल गिरफ्तार:चोरी की बाइक और मोबाइल बरामद, टेक्नोलॉजी और ह्यूमन इंटेलिजेंस का जॉइंट एक्शन

नवादा में नरहट थाना क्षेत्र के जलालपुर में 21 मई 2026 को कोचिंग से लौट रहे छात्र राहुल कुमार से ओप्पो मोबाइल और सोने का बजरंगबली लॉकेट छीनने वाले संवेदनशील छिनतई मामले को पुलिस ने मात्र 20 दिनों में सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। एसडीपीओ रजौली गुलशन कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी विस्तृत जानकारी दी। घटना के अनुसार, जलालपुर महादलित टोला के समीप दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच अज्ञात युवकों ने राहुल कुमार पर झपट्टा मारा और उनके पास से मोबाइल व सोने का लॉकेट छीनकर मंझवे रोड की ओर फरार हो गए थे। पीड़ित के आवेदन पर नरहट थाना कांड संख्या 156/26 दर्ज कर थानाध्यक्ष गौतम कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार हुए आरोपी टीम ने तकनीकी अनुसंधान और ह्यूमन इंटेलिजेंस के समन्वय से काम करते हुए गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र में छापेमारी की। 9 जून 2026 को पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान कारीसोवा गांव निवासी अखिलेश कुमार उर्फ बाजों, राहुल कुमार, अजय कुमार, अंबेदकर नगर खजूरी निवासी मंटू कुमार और नीतीश कुमार के रूप में हुई है।पूछताछ में सभी ने अपराध कबूल किया। आरोपीयों ने मात्र 7,000 रुपये में बेच दिया था सोने का लॉकेट उनकी निशानदेही पर छिनतई में प्रयुक्त दो चोरी की मोटरसाइकिलें और पीड़ित का मोबाइल बरामद किया गया। बरामद बाइकें वारिसलीगंज थाना के पुराने चोरी कांड से भी जुड़ी पाई गई हैं। लूटा गया सोने का लॉकेट आरोपीयों ने वजीरगंज बाजार में मात्र 7,000 रुपये में बेच दिया था, जिसकी राशि आपस में बांट ली थी। एसडीपीओ गुलशन कुमार ने बताया कि इस सफलता से क्षेत्र में अपराधियों के मनोबल पर ब्रेक लगा है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस आगे भी छिनतई व मोटरसाइकिल चोरी जैसे संगठित अपराधों पर सख्त नजर रखे हुए है। नवादा में नरहट थाना क्षेत्र के जलालपुर में 21 मई 2026 को कोचिंग से लौट रहे छात्र राहुल कुमार से ओप्पो मोबाइल और सोने का बजरंगबली लॉकेट छीनने वाले संवेदनशील छिनतई मामले को पुलिस ने मात्र 20 दिनों में सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। एसडीपीओ रजौली गुलशन कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी विस्तृत जानकारी दी। घटना के अनुसार, जलालपुर महादलित टोला के समीप दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच अज्ञात युवकों ने राहुल कुमार पर झपट्टा मारा और उनके पास से मोबाइल व सोने का लॉकेट छीनकर मंझवे रोड की ओर फरार हो गए थे। पीड़ित के आवेदन पर नरहट थाना कांड संख्या 156/26 दर्ज कर थानाध्यक्ष गौतम कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार हुए आरोपी टीम ने तकनीकी अनुसंधान और ह्यूमन इंटेलिजेंस के समन्वय से काम करते हुए गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र में छापेमारी की। 9 जून 2026 को पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान कारीसोवा गांव निवासी अखिलेश कुमार उर्फ बाजों, राहुल कुमार, अजय कुमार, अंबेदकर नगर खजूरी निवासी मंटू कुमार और नीतीश कुमार के रूप में हुई है।पूछताछ में सभी ने अपराध कबूल किया। आरोपीयों ने मात्र 7,000 रुपये में बेच दिया था सोने का लॉकेट उनकी निशानदेही पर छिनतई में प्रयुक्त दो चोरी की मोटरसाइकिलें और पीड़ित का मोबाइल बरामद किया गया। बरामद बाइकें वारिसलीगंज थाना के पुराने चोरी कांड से भी जुड़ी पाई गई हैं। लूटा गया सोने का लॉकेट आरोपीयों ने वजीरगंज बाजार में मात्र 7,000 रुपये में बेच दिया था, जिसकी राशि आपस में बांट ली थी। एसडीपीओ गुलशन कुमार ने बताया कि इस सफलता से क्षेत्र में अपराधियों के मनोबल पर ब्रेक लगा है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस आगे भी छिनतई व मोटरसाइकिल चोरी जैसे संगठित अपराधों पर सख्त नजर रखे हुए है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *