राजस्थान बेरोजगारी भत्ता में बड़ा बदलाव: 21 साल से कम उम्र वालों का पत्ता साफ, हजारों युवाओं को तगड़ा झटका

राजस्थान बेरोजगारी भत्ता में बड़ा बदलाव: 21 साल से कम उम्र वालों का पत्ता साफ, हजारों युवाओं को तगड़ा झटका

Rajasthan Unemployment Allowance: सवाईमाधोपुर: राजस्थान में करीब दस हजार बेरोजगार युवाओं के वजीफा पर तलवार लटक गई है। दरअसल, सरकार की ओर से बेरोजगारी भत्ता देने के नियमों में बदलाव कर दिया है।

पूर्व में सरकार की ओर से 18 साल के युवा को नौकरी या फिर कोई काम नहीं होने और उसके पढ़ाई करने स्थिति में बेरोजगार मानकर उसे मासिक बेरोजगारी भत्ता दिया जाता था। लेकिन अब सरकार की ओर से नियमों में बदलाव कर दिया गया है। अब इस आयु सीमा को बढ़ाकर सरकार ने 21 साल कर दिया गया है। इससे युवाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कितना मिलता है भत्ता?

रोजगार विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, सरकार की ओर पुरुष अभ्यर्थी को 4000 और महिला और दिव्यांग व ट्रांसजेंडर अभ्यार्थियों को 4500 रुपए मासिक भत्ते का भुगतान किया जाता है।

प्रदेश में किस साल कितनों को दिया बेरोजगारी भत्ता

  • साल 2021-22 में 2,13,119
  • साल 2022-23 में 2,93,729
  • साल 2023-24 में 2,48,431
  • साल 2024-25 में 3,14,385
  • साल 2025-26 में 2,34,613

पोर्टल भी किया बंद

सरकार की ओर से एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज मैनेजमैंट सिस्टम पोर्टल वन को बंद कर दिया गया है और अब सरकार की ओर से इसका नया वर्जन एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज मैनेजमैंट सिस्टम 2.0 लांच करने की तैयारी की जा रही है।

इसके अगामी महीने से शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। जब तक नया पोर्टल शुरू नहीं होता है, तब तक कोई भी बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन नहीं कर सकता है। गौरतलब है कि इस पोर्टल को सरकार की ओर से 16 अप्रैल को बंद किया गया था।

इनका कहना है

सरकार की ओर से बेरोजगारी भत्ते की उम्र को बढ़ाकर 18 से 21 साल कर दिया गया है और वर्तमान में पोर्टल को बंद कर दिया गया है। अगले महीने नया पोर्टल शुरू होगा। इसके बाद ही युवा आवेदन कर सकेंगे।
-पंकज कुमार मीणा, असिस्टेंट प्रोफेसर, रोजगार विभाग, सवाईमाधोपुर

प्रदेश में दस हजार युवाओं पर गिरेगी गाज

सरकार की ओर से बेरोजगारी भत्ते की उम्र में बदलाव करने के कारण प्रदेश में करीब दस हजार बेरोजगार युवाओं पर इसका असर पड़ेगा और वे भत्ते से वंचित रह जाएंगे।

हालांकि, बेरोजगारी भत्ता करीब 25 से 30 हजार युवाओं को मिलता है। लेकिन इनमें 21 से कम उम्र के करीब दस हजार रुपए आंके जा रहे हैं, जो इन कायदों में आ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *