भागलपुर की नाबालिग को भोपाल में 2.5 लाख रुपए बेच दिया गया था। पिछले साल 21 दिसंबर को लापता हुई नाबालिग अब मिली है। मामले में 2 की गिरफ्तारी हुई है। पहला भोपाल से सोनू जैन पकड़ाया है और दूसरा कमला किशोर शास्त्री है। नाबालिग की असल में उम्र 16 साल है। वो ट्रेन में अकेली सफर कर रही थी। इसी दौरान एक महिला-पुरुष बहला-फुसलाकर नाबालिग को पहले दिल्ली ले गए। वहां से फिर भोपाल चले गए। भोपाल में नाबालिग को सोनू जैन के हाथों बेचे दिया। पुलिस ने नाबालिग को रेस्क्यू कर लिया है। मामला जोगसर थाना क्षेत्र का है। मामले की जानकारी एसएसपी प्रमोद यादव ने सोमवार को पीसी में दी है। नाबालिग का फर्जी आधार कार्ड भी बनाया गया था इसके अलावा एसएसपी ने बताया है कि जांच में पता चला कि अप्रैल में नाबालिग के नाम से एक फर्जी आधार कार्ड भी बनाया गया है। जिसमें उसकी उम्र 21 साल बताई गई है। ताकि लड़की को बालिग साबित किया जा सके। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार कमल किशोर मानव तस्करी, खरीद-फरोक्त और जबरन विवाह कराने में शामिल रहा है। अन्य आरोपियों को पुलिस तलाश रही है। बबरगंज थाना क्षेत्र से ब्राउन शुगर बरामद
वहीं, दूसरी तरफ भागलपुर पुलिस ने बबरगंज थाना क्षेत्र के चौधरीडीह रेलवे ढाला के पास छापेमारी कर 306.44 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नगर-02 की निगरानी में गठित विशेष टीम ने कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 306.44 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ। पूछताछ में पता चला कि पकड़ा गया व्यक्ति एक विधि-विरुद्ध बालक है। प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। भागलपुर की नाबालिग को भोपाल में 2.5 लाख रुपए बेच दिया गया था। पिछले साल 21 दिसंबर को लापता हुई नाबालिग अब मिली है। मामले में 2 की गिरफ्तारी हुई है। पहला भोपाल से सोनू जैन पकड़ाया है और दूसरा कमला किशोर शास्त्री है। नाबालिग की असल में उम्र 16 साल है। वो ट्रेन में अकेली सफर कर रही थी। इसी दौरान एक महिला-पुरुष बहला-फुसलाकर नाबालिग को पहले दिल्ली ले गए। वहां से फिर भोपाल चले गए। भोपाल में नाबालिग को सोनू जैन के हाथों बेचे दिया। पुलिस ने नाबालिग को रेस्क्यू कर लिया है। मामला जोगसर थाना क्षेत्र का है। मामले की जानकारी एसएसपी प्रमोद यादव ने सोमवार को पीसी में दी है। नाबालिग का फर्जी आधार कार्ड भी बनाया गया था इसके अलावा एसएसपी ने बताया है कि जांच में पता चला कि अप्रैल में नाबालिग के नाम से एक फर्जी आधार कार्ड भी बनाया गया है। जिसमें उसकी उम्र 21 साल बताई गई है। ताकि लड़की को बालिग साबित किया जा सके। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार कमल किशोर मानव तस्करी, खरीद-फरोक्त और जबरन विवाह कराने में शामिल रहा है। अन्य आरोपियों को पुलिस तलाश रही है। बबरगंज थाना क्षेत्र से ब्राउन शुगर बरामद
वहीं, दूसरी तरफ भागलपुर पुलिस ने बबरगंज थाना क्षेत्र के चौधरीडीह रेलवे ढाला के पास छापेमारी कर 306.44 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नगर-02 की निगरानी में गठित विशेष टीम ने कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 306.44 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ। पूछताछ में पता चला कि पकड़ा गया व्यक्ति एक विधि-विरुद्ध बालक है। प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।


