मुजफ्फरपुर में बस ने बाइक सवार भाइयों को रौंदा:रजिस्ट्री कार्यालय के रिटायर्ड कर्मी की मौत, हादसे के बाद लोगों ने सड़क जामकर की आगजनी

मुजफ्फरपुर में बस ने बाइक सवार भाइयों को रौंदा:रजिस्ट्री कार्यालय के रिटायर्ड कर्मी की मौत, हादसे के बाद लोगों ने सड़क जामकर की आगजनी

मुजफ्फरपुर में सोमवार को तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार 2 भाइयों को रौंद दिया। हादसे में रजिस्ट्री कार्यालय के रिटायर्ड कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक सुधीर कुमार वर्मा (63) हैं। जो अहियापुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ पैगंबरपुर के निवासी थे। वहीं, घायल भाई सुशील कुमार वर्मा हैं। इनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद ड्राइवर बस लेकर फरार हो गया। जिसके बाद लोगों ने सड़क जाम कर आगजनी की। घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के जीरो माइल-दादर रोड (एनएच-57) की है। हादसे के बाद की तस्वीरें… जाम के कारण गाड़ियों की लाइन लग गई परिजनों ने बताया कि सुधीर वर्मा हाल ही में रजिस्ट्री कार्यालय से बड़े बाबू के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने अहियापुर इलाके में नया घर बनाया था। सोमवार को वह अपने भाई के साथ बाइक से सीतामढ़ी के बेलसंड स्थित अपने पैतृक गांव जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए और विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दिया। लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। जाम के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस के पहुंचने के बाद जाम हटा सूचना मिलते ही अहियापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। थाना प्रभारी रोहन कुमार ने बताया कि बस की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हुई है और दूसरा गंभीर रूप से घायल है। शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस फरार बस और उसके चालक की तलाश कर रही है। मुजफ्फरपुर में सोमवार को तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार 2 भाइयों को रौंद दिया। हादसे में रजिस्ट्री कार्यालय के रिटायर्ड कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक सुधीर कुमार वर्मा (63) हैं। जो अहियापुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ पैगंबरपुर के निवासी थे। वहीं, घायल भाई सुशील कुमार वर्मा हैं। इनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद ड्राइवर बस लेकर फरार हो गया। जिसके बाद लोगों ने सड़क जाम कर आगजनी की। घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के जीरो माइल-दादर रोड (एनएच-57) की है। हादसे के बाद की तस्वीरें… जाम के कारण गाड़ियों की लाइन लग गई परिजनों ने बताया कि सुधीर वर्मा हाल ही में रजिस्ट्री कार्यालय से बड़े बाबू के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने अहियापुर इलाके में नया घर बनाया था। सोमवार को वह अपने भाई के साथ बाइक से सीतामढ़ी के बेलसंड स्थित अपने पैतृक गांव जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए और विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दिया। लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। जाम के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस के पहुंचने के बाद जाम हटा सूचना मिलते ही अहियापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। थाना प्रभारी रोहन कुमार ने बताया कि बस की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हुई है और दूसरा गंभीर रूप से घायल है। शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस फरार बस और उसके चालक की तलाश कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *