Best Savings Schemes: PPF का ऐसा फॉर्मूला कि 20 साल तक ₹1 लाख महीना निकालने के बाद भी बच जाएंगे 1 करोड़ रुपये

Best Savings Schemes: PPF का ऐसा फॉर्मूला कि 20 साल तक ₹1 लाख महीना निकालने के बाद भी बच जाएंगे 1 करोड़ रुपये

PPF Investment Formula: अधिकतर लोगों को यह चिंता होती है कि रिटायरमेंट के बाद हर महीने पैसा कहां से आएगा। अगर आपकी चिंता भी यही है तो पैसा जोड़ने की यह स्कीम ऐसी है, जिसमें निवेश करके आप रिटायरमेंट के बाद भी हर महीने 1 लाख रुपए की कमाई हो सकती है। एक और खास बात यह है कि 20 साल तक यह रकम लेते रहने के बाद भी आपके पास 1 करोड़ रुपए बचे रहेंगे। इस स्कीम का नाम है पब्लिक प्रोविडेंट फंड (Public Provident Fund)। बस आपको सही से कैलकुलेशन और निवेश की रणनीति पता होनी चाहिए।

PPF क्या है और क्यों है खास?

PPF यानी पब्लिक प्रोविडेंट फंड एक सरकारी निवेश योजना है, जो पूरी तरह रिस्क फ्री है। इसे किसी भी बैंक या नजदीकी पोस्ट ऑफिस में सिर्फ 100 रुपए जमा करके खोला जा सकता है। इसके साथ ही एक साल में अधिकतम 1.50 लाख रुपए तक जमा किए जा सकते हैं।

PPF का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह EEE कैटेगरी में आता है। इनकम टैक्स एक्ट की धारा 80C के तहत 1.50 लाख रुपए तक की जमा राशि पर टैक्स छूट पा सकते हैं। इस पर मिलने वाला ब्याज भी टैक्स फ्री है और मैच्योरिटी पर मिलने वाली पूरी रकम भी 100 फीसदी टैक्स मुक्त होती है।

निवेश की यह रणनीति अपनाओ

PPF अकाउंट की लॉक-इन पीरियड 15 साल की होती है। लेकिन SEBI रजिस्टर्ड टैक्स और निवेश विशेषज्ञ जितेंद्र सोलंकी के मुताबिक, इसे 5-5 साल के ब्लॉक में बार-बार बढ़ाया जा सकता है। यही इसकी सबसे बड़ी ताकत है। इसके साथ ही एक्सटेंशन हमेशा इन्वेस्टमेंट ऑप्शन के साथ लेनी चाहिए। इससे मैच्योरिटी अमाउंट और नए निवेश दोनों पर ब्याज मिलता है, जो कंपाउंडिंग को और ताकतवर बनाता है।

अब मान लीजिए कोई व्यक्ति 30 साल की उम्र में PPF अकाउंट खोलता है और तीन बार 5-5 साल
के लिए एक्सटेंशन लेता है। इस तरह वह कुल 30 साल तक PPF में निवेश कर सकता है। अगर हर साल 1.50 लाख रुपए जमा किए जाएं और औसत सालाना ब्याज दर 7.10 फीसदी मानी जाए, तो 30 साल बाद PPF मैच्योरिटी अमाउंट करीब 1 करोड़ 54 लाख 50 हजार 911 रुपए होगा।

विवरण आंकड़ा
कुल निवेश अवधि 30 साल
लॉक-इन पीरियड 15 साल
एक्सटेंशन 5-5 साल के 3 एक्सटेंशन
हर महीने निवेश ₹12,500
अनुमानित ब्याज दर 7.10% सालाना
कुल निवेश रकम ₹45,00,000
30 साल बाद अनुमानित मैच्योरिटी अमाउंट ₹1,54,50,911

इस तरह मिलेंगे रिटायरमेंट के बाद हर महीने 1 लाख

60 साल की उम्र में रिटायर होने पर जो 1.54 करोड़ रुपए की रकम मिलती है, उसे सीधे खर्च करना समझदारी नहीं है। Optima Money Managers के MD और CEO पंकज मथपाल के मुताबिक इस पूरी रकम को SWP यानी सिस्टमेटिक विड्रॉल प्लान में लगाना चाहिए।

विवरण आंकड़ा
रिटायरमेंट की उम्र 60 साल
SWP में निवेश राशि ₹1,54,50,911
अनुमानित रिटर्न 7% सालाना
SWP अवधि 20 साल
हर महीने निकासी ₹1,00,000
20 साल में कुल निकासी ₹2.40 करोड़
20 साल बाद बची रकम ₹1,00,05,655

SWP एक म्यूचुअल फंड निवेश सुविधा है जो लॉन्ग टर्म में करीब 7 फीसदी सालाना रिटर्न देता है। SWP कैलकुलेशन के मुताबिक, अगर 1 करोड़ 54 लाख 50 हजार 911 रुपए को 7 फीसदी सालाना रिटर्न पर SWP में 20 साल के लिए निवेश किया जाए तो हर महीने 1 लाख रुपए की निकासी संभव है।

इसके साथ ही 20 साल तक 1 लाख रुपए महीना निकालते रहने के बावजूद SWP पोर्टफोलियो में 1 करोड़ 5 हजार 655 रुपए यानी करीब 1 करोड़ रुपए बचे रहेंगे। यानी यह स्ट्रैटेजी उन लोगों के लिए खासतौर पर फायदेमंद है जो रिटायरमेंट के बाद किसी पर आर्थिक रूप से निर्भर नहीं रहना चाहते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *