Best Savings Schemes: रिटायरमेंट के बाद चाहते हैं रेगुलर इनकम? ये हैं बेस्ट इन्वेस्टमेंट प्लान

Best Savings Schemes: रिटायरमेंट के बाद चाहते हैं रेगुलर इनकम? ये हैं बेस्ट इन्वेस्टमेंट प्लान

रिटायरमेंट के बाद जब आपकी सैलरी आना बंद हो जाती है, तब सबसे बड़ी चिंता होती है कि घर का खर्च कैसे चलेगा और सेविंग्स सुरक्षित रहेगी या नहीं। क्योंकि नौकरी खत्म होते ही कमाई रुक जाती है, लेकिन खर्च नहीं। ऐसे में senior citizens के लिए fixed income options एक मजबूत सहारा बन सकते हैं, जो न सिर्फ सुरक्षित हैं बल्कि नियमित कैश फ्लो भी देते हैं।

अपनी जमा पूंजी पर रिस्क लेने के बजाय उसे ऐसी जगह निवेश करना समझदारी है जहां से आपको हर महीने एक निश्चित राशि मिलती रहे। इसलिए फिक्स्ड इनकम स्कीम्स न केवल आपकी पूंजी को सुरक्षित रखती हैं, बल्कि पेंशन की तरह एक नियमित आय भी सुनिश्चित करती हैं। वरिष्ठ नागरिकों के लिए 5 बेहतरीन निवेश ऑप्शन नीचे दिए गए हैं।

ये पांच स्कीम है सबसे खास

  1. सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS)
    यह सरकारी गारंटी वाली स्कीम है, जिसमें 60 साल या उससे अधिक उम्र के लोग निवेश कर सकते हैं। इसमें ब्याज दर सालाना आधार पर 8.2 फीसदी होती है। इसमें कम से कम 1,000 रुपये से लेकर अधिकतम 30 लाख रुपये तक का निवेश किया जा सकता है। इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत 1.5 लाख रुपये तक की टैक्स छूट भी मिलती है।
  2. सिस्टेमैटिक विड्रॉल प्लान (SWP)
    म्यूचुअल फंड में एकमुश्त पैसा जमा करके आप खुद तय कर सकते हैं कि आपको हर महीने कितनी रकम निकालनी है। इसका फायदा यह है कि आपका मूल पैसा निवेशित रहता है और उस पर रिटर्न भी मिलता रहता है। यह बैंक ब्याज की तुलना में ज्यादा टैक्स-एफिशिएंट (Tax Efficient) होता है।
  3. बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD)
    बैंक वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य ग्राहकों की तुलना में 0.50% तक ज्यादा ब्याज देते हैं। 7 दिन से लेकर 10 साल तक की अवधि चुन सकते हैं। 5 साल वाली ‘टैक्स सेवर FD’ में निवेश करने पर टैक्स छूट का लाभ भी मिलता है।
  4. पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (POTD)
    अगर आप पूरी तरह जोखिम मुक्त निवेश चाहते हैं, तो डाकघर की यह योजना बेस्ट है। क्योंकि यह सरकारी योजना है, इसलिए पैसा डूबने का कोई खतरा नहीं रहता। इसमें ब्याज की गणना तिमाही आधार पर होती है।
  5. पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (MIS)
    यह उन लोगों के लिए है जिन्हें हर महीने एक तय रकम की जरूरत होती है। इस स्कीम में हर महीने आपके खाते में ब्याज की राशि क्रेडिट कर दी जाती है।

कौन सा ऑप्शन किसके लिए सही?

Senior Citizens Savings Scheme (SCSS) उन वरिष्ठ नागरिकों के लिए सबसे उपयुक्त है जो सुरक्षित निवेश के साथ ज्यादा और फिक्स रिटर्न चाहते हैं। Systematic Withdrawal Plan (SWP) उन लोगों के लिए बेहतर है जिनके पास पहले से म्यूचुअल फंड निवेश है और वे हर महीने लचीले तरीके से आय निकालना चाहते हैं। बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) उन निवेशकों के लिए सही है जो बिना जोखिम के निश्चित रिटर्न और आसान निवेश विकल्प चाहते हैं।

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (POTD) उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जो सरकारी गारंटी के साथ सुरक्षित निवेश और स्थिर ब्याज चाहते हैं। वहीं, पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (MIS) खास तौर पर उन रिटायर्ड लोगों के लिए उपयुक्त है जिन्हें हर महीने नियमित और तय आय की जरूरत होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *