लखनऊ में ‘बेस्ट का अवार्ड सीजन-4’ का फिनाले:गीता शर्मा, रितिका सिंह समेत कई कलाकारों ने जीते खिताब

लखनऊ में ‘बेस्ट का अवार्ड सीजन-4’ का फिनाले:गीता शर्मा, रितिका सिंह समेत कई कलाकारों ने जीते खिताब

लखनऊ के कैफे आजमी अकादमी में ‘बेस्ट का अवार्ड सीजन-4’ का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया। ‘बीट्स ऑफ अवध-4’ थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में सिंगिंग, डांस और राइजिंग स्टार कैटेगरी के प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता अजय सिंह ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। अजय सिंह वेब सीरीज ‘आश्रम’ में सीएम के सचिव के किरदार से लोकप्रिय हुए हैं। वह जल्द ही प्रकाश झा और अनुराग कश्यप के आगामी प्रोजेक्ट्स में भी नजर आएंगे। डांस कैटेगरी में रितिका सिंह विजेता बनीं प्रतियोगिता में सिंगिंग कैटेगरी में गीता शर्मा ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि विवेक रावत पहले रनरअप और मयंक श्रीवास्तव दूसरे रनरअप रहे। डांस कैटेगरी में रितिका सिंह विजेता बनीं।गोल्डन कैटेगरी में कीर्तिका श्रीवास्तव ने जीत हासिल की, क्षितिज श्रीवास्तव पहले रनरअप और नमिता अग्रवाल दूसरे रनरअप रहीं। राइजिंग स्टार कैटेगरी में जेएन राघव राव और अदिति राव ने अपनी पहचान बनाई। बच्चों और युवाओं की छिपी प्रतिभा को सामने लाना है कार्यक्रम के दौरान नम्रता द्वारा तैयार ‘बोफा’ टाइटल सॉन्ग भी लॉन्च किया गया, जिसे दर्शकों ने काफी सराहा।आयोजक अनिल कश्यप ने बताया कि इस मंच का उद्देश्य शहर के बच्चों और युवाओं की छिपी प्रतिभा को सामने लाना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन कलाकारों को पहचान और आत्मविश्वास प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के समापन पर विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *