बीसीसीए-लीजनड्स ने ब्लू वारियर्स को हराया:कानपुर क्रिकेट लीग में 5 विकेट से दर्ज की जीत

बीसीसीए-लीजनड्स ने ब्लू वारियर्स को हराया:कानपुर क्रिकेट लीग में 5 विकेट से दर्ज की जीत

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित कानपुर क्रिकेट लीग (संडे लीग-8) के दिन-रात्रि मुकाबले में बीसीसीए-लीजनड्स ने ब्लू वारियर्स को 5 विकेट से पराजित किया। यह मैच बीसीसीए मैदान गंगा बैराज पर खेला गया। टीम की जीत में लवेश श्रीवास्तव, विनीत रस्तोगी और स्कवर टण्डन की बल्लेबाजी तथा सुरेन्द्र सिंह व सत्येन्द्र यादव की गेंदबाजी महत्वपूर्ण रही। पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्लू वारियर्स ने 29.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 169 रन बनाए। रोहित सिंह ने 53, मनिन्दर सिंह ने 42 और त्रिभुवन दीक्षित ने 22 रन का योगदान दिया। बीसीसीए-लीजनड्स की ओर से सुरेन्द्र सिंह ने 27 रन देकर 3 विकेट और सत्येन्द्र यादव ने 15 रन देकर 2 विकेट लिए। जवाब में, 170 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बीसीसीए-लीजनड्स ने 27 ओवर में 173 रन बनाकर मैच जीत लिया। लवेश श्रीवास्तव ने 46 रन, विनीत रस्तोगी ने 22 रन और स्कवर टण्डन ने नाबाद 70 रन बनाए। ब्लू वारियर्स के लिए गेंदबाजी करते हुए त्रिभुवन दीक्षित और दिनेश यादव ने 2-2 विकेट हासिल किए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *