हिसार जिले के अग्रोहा में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के वर्ष 2026-2031 के लिए हुए चुनावों में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। चुनाव परिणामों के अनुसार बसंत कुमार मित्तल को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है, जबकि गोपाल गोयल और विनोद अग्रवाल को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा नत्थूराम जैन राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, प्रमोद जैन, मनोज जिंदल, प्रेमचंद मंगल एवं अमित अग्रवाल राष्ट्रीय उप महामंत्री निर्वाचित हुए हैं। वहीं, सत्यभूषण जैन, राजेंद्र अग्रवाल, कुलभूषण गोयल एवं पूरणमल अग्रवाल को राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना गया है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अपने कार्यभार ग्रहण करने के दौरान अग्रोहा शक्तिपीठ पहुंचकर महाराजा अग्रसेन की पावन भूमि पर शीश नवाकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल, राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल, कोषाध्यक्ष नत्थूराम जैन, उप महामंत्री प्रेमचंद मंगल व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। समाज को संगठित व सशक्त बनाने की बात कही इस अवसर पर पदाधिकारियों ने महाराजा अग्रसेन के सिद्धांतों समानता, सहयोग और सेवा पर चलने का संकल्प लेते हुए समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि “एक ईंट, एक रुपया” का सिद्धांत आज भी समाज में एकता और आपसी सहयोग का प्रतीक है, जिसे आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। ये लोग रहे मौजूद अग्रोहा शक्तिपीठ पहुंचने पर हरियाणा प्रदेश महामंत्री मोहित बंसल, विपिन गोयल, प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वनाथ गोयल, हिसार जिला चेयरमैन नरेश सिंगल, जिला अध्यक्ष दीनदयाल गोरखपुरिया, महामंत्री बृजभूषण जैन, फतेहाबाद जिला अध्यक्ष राजेश गर्ग, सतनारायण गोयल, मुकेश बंसल, भट्टू अध्यक्ष अनूप मित्तल, राजकुमार जैन, सोमदत्त गोयल, मोहन बंसल, पंकज गर्ग, धर्मवीर जिंदल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने नवनिर्वाचित टीम का स्वागत किया


