राजस्थान में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा:बाड़मेर, जैसलमेर में पारा 41 डिग्री के पार;​ बीकानेर में चली धूलभरी हवा

राजस्थान में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा:बाड़मेर, जैसलमेर में पारा 41 डिग्री के पार;​ बीकानेर में चली धूलभरी हवा

राजस्थान में गर्मी के तेवर तेज हो गए। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने राज्य में अगले 4-5 दिन आसमान साफ रहने और तेज गर्मी की आशंका जताई है। सोमवार को राज्य में सीजन का सबसे अधिक तापमान दर्ज हुआ। बाड़मेर, जैसलमेर में सबसे ज्यादा गर्मी रही, जहां तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से चला गया। ये इस गर्मी सीजन का प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान है। इससे पहले मार्च में बाड़मेर में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। बीकानेर संभाग में देर शाम बदला मौसम दिनभर तेज धूप और गर्मी के बाद बीकानेर संभाग के एरिया में देर शाम मौसम में बदलाव हुआ है। बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ के एरिया में देर शाम आसमान में हल्के बादल छाए और कई स्थानों पर धूलभरी हवा चली। सोमवार को चित्तौड़गढ़ में भी सीजन का सबसे गर्म दिन रहा, जहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यहां जोधपुर, फलोदी, बीकानेर, चूरू से ज्यादा गर्मी रही। इन शहरों के अलावा जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर समेत अन्य शहरों में भी सुबह से तेज धूप रहने से दिन में गर्मी ज्यादा रही। पश्चिम राजस्थान में और तेज होगी गर्मी मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- राज्य में अगले 4-5 दिन मौसम साफ रहेगा। पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिलों में गर्मी और बढ़ेगी। इधर पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर, अजमेर संभाग के साथ उदयपुर संभाग के एरिया में भी तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *