गिट्टी लदा ट्रक ऑटो पर पलटा;CISF जवान समेत 3 मौत:खगड़िया में छुट्टी पर पत्नी के साथ आए थे घर, वापस लौटने के दौरान हादसा

खगड़िया में गुरुवार को गिट्टी लदा ट्रक अनियंत्रित होकर ऑटो के ऊपर पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार CISF जवान समेत 3 लोगों की दबने से मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दबे हुए लोगों को बाहर निकाला। घटना महेशखुट थाना क्षेत्र अंतर्गत गौछारी स्थित NH-31 पर हुई। मृतक की पहचान गोगरी थाना क्षेत्र के मालिया गांव निवासी बिपिन चौरसिया, उनकी पत्नी दीपमाला चौरसिया और ऑटो ड्राइवर टांकेश मुनि के रूप में हुई है। ड्यूटी पर लौटने के दौरान हादसा CISF जवान छुट्टी पर अपनी पत्नी के साथ घर आए हुए थे। वापस ड्यूटी पर लौटने के लिए वो आज सुबह 5 के करीब स्टेशन जाने के लिए घर से निकले। इसी दौरान रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। घटनास्थ की PHOTOS…
घटना में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में ट्रक के अनियंत्रित होने को दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है। खगड़िया में गुरुवार को गिट्टी लदा ट्रक अनियंत्रित होकर ऑटो के ऊपर पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार CISF जवान समेत 3 लोगों की दबने से मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दबे हुए लोगों को बाहर निकाला। घटना महेशखुट थाना क्षेत्र अंतर्गत गौछारी स्थित NH-31 पर हुई। मृतक की पहचान गोगरी थाना क्षेत्र के मालिया गांव निवासी बिपिन चौरसिया, उनकी पत्नी दीपमाला चौरसिया और ऑटो ड्राइवर टांकेश मुनि के रूप में हुई है। ड्यूटी पर लौटने के दौरान हादसा CISF जवान छुट्टी पर अपनी पत्नी के साथ घर आए हुए थे। वापस ड्यूटी पर लौटने के लिए वो आज सुबह 5 के करीब स्टेशन जाने के लिए घर से निकले। इसी दौरान रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। घटनास्थ की PHOTOS…
घटना में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में ट्रक के अनियंत्रित होने को दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *