Badrinath Helicopter Missing : बद्रीनाथ धाम से वापस लौट रहा हेलीकॉप्टर हुआ लापता, तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

Badrinath Helicopter Missing : बद्रीनाथ धाम से वापस लौट रहा हेलीकॉप्टर हुआ लापता,  तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

Badrinath Helicopter Missing : चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ धाम से लौट रहे एक हेलीकॉप्टर के लापता होने की खबर से हड़कंप मच गया। बद्रीनाथ धाम और जोशीमठ के बीच हेलीकॉप्टर से संपर्क और उसकी लोकेशन नहीं मिलने की सूचना प्रशासन को मिली है। इसके बाद प्रशासन ने तत्काल तलाश और बचाव अभियान शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 6 लोग सवार थे। प्रशासनिक टीमें और संबंधित हेलीकॉप्टर कंपनी विमान की लोकेशन का पता लगाने में जुटी हैं।

बद्रीनाथ-जोशीमठ के बीच तलाश जारी

प्रशासन की ओर से हेलीकॉप्टर की संभावित लोकेशन का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल हेलीकॉप्टर के लापता होने के कारण और उसमें सवार लोगों की स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। रेस्क्यू टीमों की कार्रवाई जारी है।

खबर अपडेट की जा रही है..

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *