सावन के तीसरे सोमवार पर 50 हजार ने किया जलाभिषेक:सीतामढ़ी के शिवालयों में उमड़ी भीड़, ‘हर-हर महादेव’ के लगे जयकारे
सीतामढ़ी में सावन के तीसरे सोमवार को जिले के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिरों में भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयकारों से शिवालयों का वातावरण भक्तिमय हो गया। जिले के प्रसिद्ध हलेश्वर स्थान मंदिर, बगही…

