सीवान के आंदर थाना क्षेत्र के उज्जैन बंगरा गांव से मानवता को शर्मसार करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में कुछ युवक एक व्यक्ति को उसके घर से बाहर निकालकर अर्धनग्न अवस्था में सड़क पर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट भी की गई। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद बढ़ा विवाद पीड़ित की पहचान उज्जैन बंगरा गांव निवासी संतोष सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले संतोष सिंह ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर और दलित समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। वीडियो सामने आने के बाद गांव के कुछ लोगों में नाराजगी थी। घर से जबरन बाहर निकालकर सड़क पर ले गए आरोप है कि वीडियो बनाए जाने के अगले दिन कुछ युवक संतोष सिंह के घर पहुंचे। उस समय संतोष सिंह घर में अंडरवियर में बैठे थे। युवकों ने उन्हें जबरन घर से बाहर निकाला और कथित तौर पर थप्पड़ मारते हुए धक्का देकर घर से कुछ दूर तक ले गए। इस दौरान रास्ते में मौजूद युवकों ने उनके साथ लगातार गाली-गलौज की और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो रविवार शाम सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। भीड़ से माफी मांगते दिखे संतोष सिंह वायरल वीडियो में संतोष सिंह भीड़ से यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि वह नशे में थे और नशे की हालत में कुछ बोल गए थे। हालांकि, भीड़ उनकी बात मानने को तैयार नहीं दिखी। बाद में उनके साथ मारपीट किए जाने की बात भी सामने आई। गांव के कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया और संतोष सिंह को वापस घर भेज दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस वीडियो वायरल होने के बाद रविवार शाम आंदर थाना पुलिस को घटना की जानकारी मिली। इसके बाद संतोष सिंह ने थाना पहुंचकर घटना को लेकर आवेदन दिया, जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया। आंदर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस को घटना की पूर्व जानकारी नहीं थी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित द्वारा आवेदन दिया गया, जिसके बाद पुलिस ने गांव पहुंचकर मामले की छानबीन की। एक युवक गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि घटना में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस वायरल वीडियो और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में चर्चा का माहौल है। पुलिस का कहना है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीवान के आंदर थाना क्षेत्र के उज्जैन बंगरा गांव से मानवता को शर्मसार करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में कुछ युवक एक व्यक्ति को उसके घर से बाहर निकालकर अर्धनग्न अवस्था में सड़क पर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट भी की गई। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद बढ़ा विवाद पीड़ित की पहचान उज्जैन बंगरा गांव निवासी संतोष सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले संतोष सिंह ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर और दलित समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। वीडियो सामने आने के बाद गांव के कुछ लोगों में नाराजगी थी। घर से जबरन बाहर निकालकर सड़क पर ले गए आरोप है कि वीडियो बनाए जाने के अगले दिन कुछ युवक संतोष सिंह के घर पहुंचे। उस समय संतोष सिंह घर में अंडरवियर में बैठे थे। युवकों ने उन्हें जबरन घर से बाहर निकाला और कथित तौर पर थप्पड़ मारते हुए धक्का देकर घर से कुछ दूर तक ले गए। इस दौरान रास्ते में मौजूद युवकों ने उनके साथ लगातार गाली-गलौज की और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो रविवार शाम सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। भीड़ से माफी मांगते दिखे संतोष सिंह वायरल वीडियो में संतोष सिंह भीड़ से यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि वह नशे में थे और नशे की हालत में कुछ बोल गए थे। हालांकि, भीड़ उनकी बात मानने को तैयार नहीं दिखी। बाद में उनके साथ मारपीट किए जाने की बात भी सामने आई। गांव के कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया और संतोष सिंह को वापस घर भेज दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस वीडियो वायरल होने के बाद रविवार शाम आंदर थाना पुलिस को घटना की जानकारी मिली। इसके बाद संतोष सिंह ने थाना पहुंचकर घटना को लेकर आवेदन दिया, जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया। आंदर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस को घटना की पूर्व जानकारी नहीं थी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित द्वारा आवेदन दिया गया, जिसके बाद पुलिस ने गांव पहुंचकर मामले की छानबीन की। एक युवक गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि घटना में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस वायरल वीडियो और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में चर्चा का माहौल है। पुलिस का कहना है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

