झारखंड सरकार का बड़ा फैसला: JSSC-CGL समेत 2014 से TDPL द्वारा आयोजित सभी परीक्षाएं रद्द, CBI जांच पर अड़े छात्र
झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और धांधली के खिलाफ छात्रों के उग्र विरोध-प्रदर्शन के बीच राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने TSR डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड (TDPL) द्वारा वर्ष 2014 से अब तक आयोजित की गई सभी परीक्षाओं, उनके परिणामों और एजेंसी की अन्य समस्त गतिविधियों को…

