रजौड़ा में एसएच-55 की मरम्मत शुरू:दैनिक भास्कर की खबर का हुआ असर, एक दिन पहले पलटी थी ई-रिक्शा
बेगूसराय सदर के रजौड़ा चौक स्थित सरस्वती मंदिर के पास एसएच-55 की जर्जर सड़क का मरम्मत कार्य शुक्रवार को शुरू हो गया। दैनिक भास्कर में सड़क की बदहाली को लेकर खबर प्रकाशित होने के बाद यह कार्रवाई की गई है। गुरुवार इसी स्थान पर ई-रिक्शा पलट गया था, जिसमें सवार कई यात्रियों को चोट लगी…

