Salman Khan फ्रैंचाइजी Gym में लगी आग, Delhi के Greater Kailash में बड़ा हादसा टला

Salman Khan फ्रैंचाइजी Gym में लगी आग, Delhi के Greater Kailash में बड़ा हादसा टला

दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-1 में स्थित अभिनेता सलमान खान के ब्रांड के ‘फ्रैंचाइजी’ जिम में आग लग जाने के बाद वहां मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, ग्रेटर कैलाश के एम ब्लॉक मार्केट में एक इमारत की पहली मंजिल पर स्थित ‘सलमान खान जिम’ में आग बृहस्पतिवार रात करीब 10:15 बजे लगी।

आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है और यह मामूली आग थी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही अग्निशमन सेवा को सूचित किया गया। दमकलकर्मियों के पहुंचने से पहले स्थानीय पुलिसकर्मियों ने जिम में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

पुलिस ने बताया कि दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। आग को पूरी तरह बुझा दिया गया। पुलिस के अनुसार, घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है और कोई बड़ा नुकसान भी नहीं हुआ है।

घटनास्थल को सुरक्षित कर दिया गया है और स्थिति सामान्य है। पुलिस ने बताया कि जिम का स्वामित्व सलमान खान के पास नहीं है, बल्कि यह उनके जिम ब्रांड की ‘फ्रैंचाइजी’ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *