बांका में लापता छात्रा का कुएं में मिला शव:परिजनों ने जमीन विवाद में मर्डर का आरोप लगाया

बांका में लापता छात्रा का कुएं में मिला शव:परिजनों ने जमीन विवाद में मर्डर का आरोप लगाया

बांका के सुईया थाना क्षेत्र के ढकना गांव में दो दिन से लापता छठी कक्षा की छात्रा प्रतिमा कुमारी (11) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में शुक्रवार को घर से करीब 300 मीटर दूर एक कुएं से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। छात्रा के पिता निरंजन यादव ने जमीन विवाद को लेकर अपने गोटिया पर बेटी की हत्या कर शव कुएं में फेंकने की आशंका जताई है। हालांकि, छात्रा की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस आत्महत्या के बिंदु सहित सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, ढकना गांव निवासी निरंजन यादव की बेटी प्रतिमा कुमारी बुधवार की सुबह करीब 9:30 बजे स्कूल ड्रेस पहनकर पढ़ने के लिए घर से निकली थी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी। परिजनों को देर शाम तक उसके घर नहीं पहुंचने पर चिंता हुई। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन छात्रा का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद गुरुवार को उसके पिता ने सुईया थाना में प्रतिमा के लापता होने की प्राथमिकी दर्ज कराई। शुक्रवार को घर से कुछ दूरी पर स्थित कुएं में आसपास के लोगों ने छात्रा का शव देखा। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेजा बॉडी परिजनों को जानकारी दी गई तो वे भी घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना मिलने पर प्रभारी बेलहर एसडीपीओ सुमित शेखर, सुईया थानाध्यक्ष कन्हैया झा सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस की मौजूदगी में शव को कुएं से बाहर निकाला गया । शव की पहचान प्रतिमा कुमारी के रूप में होने के बाद उसके माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में फॉरेंसिक टीम भी पहुंची और घटनास्थल एवं शव से संबंधित साक्ष्यों को एकत्र किया। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे छात्रा की मौत के कारणों का पता चल सके। जान से मारने की धमकी देने की बात कही घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतका के पिता निरंजन यादव ने बताया कि उनकी पुत्री स्कूल ड्रेस में घर से निकली थी, लेकिन स्कूल पहुंची ही नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि गोटिया के साथ उनका जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। उन्होंने कई बार जान से मारने की धमकी दिए जाने की बात भी कही। विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही – SDPO पिता के अनुसार करीब एक माह पहले विवाद को लेकर 112 पुलिस को भी सूचना दी गई थी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की थी। उन्होंने आशंका जताई कि जमीन विवाद के कारण उनकी बेटी की हत्या कर शव कुएं में फेंका गया है। प्रभारी बेलहर एसडीपीओ सुमित शेखर ने बताया कि कुएं से बच्ची का शव बरामद हुआ है। परिजन के फर्द बयान के आधार पर विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है। बच्ची की मौत कैसे हुई, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। बांका के सुईया थाना क्षेत्र के ढकना गांव में दो दिन से लापता छठी कक्षा की छात्रा प्रतिमा कुमारी (11) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में शुक्रवार को घर से करीब 300 मीटर दूर एक कुएं से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। छात्रा के पिता निरंजन यादव ने जमीन विवाद को लेकर अपने गोटिया पर बेटी की हत्या कर शव कुएं में फेंकने की आशंका जताई है। हालांकि, छात्रा की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस आत्महत्या के बिंदु सहित सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, ढकना गांव निवासी निरंजन यादव की बेटी प्रतिमा कुमारी बुधवार की सुबह करीब 9:30 बजे स्कूल ड्रेस पहनकर पढ़ने के लिए घर से निकली थी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी। परिजनों को देर शाम तक उसके घर नहीं पहुंचने पर चिंता हुई। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन छात्रा का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद गुरुवार को उसके पिता ने सुईया थाना में प्रतिमा के लापता होने की प्राथमिकी दर्ज कराई। शुक्रवार को घर से कुछ दूरी पर स्थित कुएं में आसपास के लोगों ने छात्रा का शव देखा। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेजा बॉडी परिजनों को जानकारी दी गई तो वे भी घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना मिलने पर प्रभारी बेलहर एसडीपीओ सुमित शेखर, सुईया थानाध्यक्ष कन्हैया झा सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस की मौजूदगी में शव को कुएं से बाहर निकाला गया । शव की पहचान प्रतिमा कुमारी के रूप में होने के बाद उसके माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में फॉरेंसिक टीम भी पहुंची और घटनास्थल एवं शव से संबंधित साक्ष्यों को एकत्र किया। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे छात्रा की मौत के कारणों का पता चल सके। जान से मारने की धमकी देने की बात कही घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतका के पिता निरंजन यादव ने बताया कि उनकी पुत्री स्कूल ड्रेस में घर से निकली थी, लेकिन स्कूल पहुंची ही नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि गोटिया के साथ उनका जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। उन्होंने कई बार जान से मारने की धमकी दिए जाने की बात भी कही। विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही – SDPO पिता के अनुसार करीब एक माह पहले विवाद को लेकर 112 पुलिस को भी सूचना दी गई थी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की थी। उन्होंने आशंका जताई कि जमीन विवाद के कारण उनकी बेटी की हत्या कर शव कुएं में फेंका गया है। प्रभारी बेलहर एसडीपीओ सुमित शेखर ने बताया कि कुएं से बच्ची का शव बरामद हुआ है। परिजन के फर्द बयान के आधार पर विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है। बच्ची की मौत कैसे हुई, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *