मेधावी विद्यार्थियों को 1 सितंबर को मिलेगी लैपटॉप की राशि:12वीं में 75% या उससे अधिक अंक लाने वाले 80180 छात्र होंगे लाभांवित
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board) की 12वीं कक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को 1 सितंबर को लैपटॉप के लिए सहायता राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पर हुई समीक्षा बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों को पात्र विद्यार्थियों को…

