गयाजी के वजीरगंज प्रखंड के सिकंदपुर गांव में गुरुवार को ‘जीविका सुधा बिक्री केंद्र’ की शुरुआत हुई। उद्घाटन डीएम शशांक शुभंकर ने किया। केंद्र का संचालन स्थानीय जीविका दीदी मंजू देवी करेंगी। जीविका और कॉम्फेड (मगध मिल्क यूनियन, सुधा) के संयुक्त प्रयास से केंद्र खोला गया है। यहां ग्रामीणों को सुधा के दुग्ध उत्पाद आसानी से मिल सकेंगे। वहीं, केंद्र के संचालन से मंजू देवी को रोजगार का एक नया जरिया मिला है।
उद्घाटन के दौरान डीएम ने कहा कि महिलाओं को रोजगार से जोड़ना आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम है। जीविका के माध्यम से महिलाएं अब सिर्फ समूहों तक सीमित नहीं हैं। वे अपना कारोबार भी संभाल रही हैं। सुधा बिक्री केंद्रों का संचालन भी महिलाओं के हाथ में दिया जा रहा है। इससे उन्हें आमदनी के साथ नेतृत्व का अवसर मिलेगा। दूध के प्रोडक्ट के लिए दूर नहीं जाना होगा केंद्र शुरू होने के बाद गांव और आसपास के लोगों को दूध व अन्य दुग्ध उत्पादों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। गांव स्तर पर ही गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध होंगे। इससे स्थानीय लोगों को सुविधा मिलने के साथ महिला उद्यमिता को भी बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जीविका दीदियां, कैडर और ग्रामीण पहुंचे। सभी ने मंजू देवी को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। अधिकारियों ने भी इस पहल को ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने वाला कदम बताया।
बताया गया कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत जिले की सभी पंचायतों में ऐसे बिक्री केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। इसके लिए आवेदन के बाद लॉटरी के माध्यम से जीविका दीदियों का चयन किया जा रहा है। 60 हजार रुपए तक की वित्तीय सहायता दी जा रही चयनित लाभार्थी को सरकार की ओर से 60 हजार रुपए तक की वित्तीय सहायता दी जा रही है। वहीं, लाभार्थी को 15 हजार रुपए का अंशदान करना होगा। इस तरह बिक्री केंद्र के लिए शुरुआती कुल निवेश 75 हजार रुपए निर्धारित है। इस राशि से डीप फ्रीजर, विजी कूलर, दुकान की ब्रांडिंग, परिवहन सहायता और दुकान की मरम्मत व पेंटिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसका मकसद महिलाओं को कारोबार से जोड़कर गांव स्तर पर ही रोजगार का अवसर देना है।
मौके पर बीडीओ प्रभाकर सिंह, प्रबंधक पशुपालन प्रभात कुमार, प्रखंड परियोजना प्रबंधक जीविका जुली कुमारी, क्षेत्रीय समन्वयक ब्यूटी रानी समेत जीविका दीदियां मौजूद थीं। कॉम्फेड की ओर से संघ के प्रबंधक, विपणन प्रभारी, विपणन सहायक और वितरक प्रतिनिधि गौतम कुमार भी उपस्थित रहे। गयाजी के वजीरगंज प्रखंड के सिकंदपुर गांव में गुरुवार को ‘जीविका सुधा बिक्री केंद्र’ की शुरुआत हुई। उद्घाटन डीएम शशांक शुभंकर ने किया। केंद्र का संचालन स्थानीय जीविका दीदी मंजू देवी करेंगी। जीविका और कॉम्फेड (मगध मिल्क यूनियन, सुधा) के संयुक्त प्रयास से केंद्र खोला गया है। यहां ग्रामीणों को सुधा के दुग्ध उत्पाद आसानी से मिल सकेंगे। वहीं, केंद्र के संचालन से मंजू देवी को रोजगार का एक नया जरिया मिला है।
उद्घाटन के दौरान डीएम ने कहा कि महिलाओं को रोजगार से जोड़ना आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम है। जीविका के माध्यम से महिलाएं अब सिर्फ समूहों तक सीमित नहीं हैं। वे अपना कारोबार भी संभाल रही हैं। सुधा बिक्री केंद्रों का संचालन भी महिलाओं के हाथ में दिया जा रहा है। इससे उन्हें आमदनी के साथ नेतृत्व का अवसर मिलेगा। दूध के प्रोडक्ट के लिए दूर नहीं जाना होगा केंद्र शुरू होने के बाद गांव और आसपास के लोगों को दूध व अन्य दुग्ध उत्पादों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। गांव स्तर पर ही गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध होंगे। इससे स्थानीय लोगों को सुविधा मिलने के साथ महिला उद्यमिता को भी बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जीविका दीदियां, कैडर और ग्रामीण पहुंचे। सभी ने मंजू देवी को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। अधिकारियों ने भी इस पहल को ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने वाला कदम बताया।
बताया गया कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत जिले की सभी पंचायतों में ऐसे बिक्री केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। इसके लिए आवेदन के बाद लॉटरी के माध्यम से जीविका दीदियों का चयन किया जा रहा है। 60 हजार रुपए तक की वित्तीय सहायता दी जा रही चयनित लाभार्थी को सरकार की ओर से 60 हजार रुपए तक की वित्तीय सहायता दी जा रही है। वहीं, लाभार्थी को 15 हजार रुपए का अंशदान करना होगा। इस तरह बिक्री केंद्र के लिए शुरुआती कुल निवेश 75 हजार रुपए निर्धारित है। इस राशि से डीप फ्रीजर, विजी कूलर, दुकान की ब्रांडिंग, परिवहन सहायता और दुकान की मरम्मत व पेंटिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसका मकसद महिलाओं को कारोबार से जोड़कर गांव स्तर पर ही रोजगार का अवसर देना है।
मौके पर बीडीओ प्रभाकर सिंह, प्रबंधक पशुपालन प्रभात कुमार, प्रखंड परियोजना प्रबंधक जीविका जुली कुमारी, क्षेत्रीय समन्वयक ब्यूटी रानी समेत जीविका दीदियां मौजूद थीं। कॉम्फेड की ओर से संघ के प्रबंधक, विपणन प्रभारी, विपणन सहायक और वितरक प्रतिनिधि गौतम कुमार भी उपस्थित रहे।