Ranbir Kapoor Ramayana: ‘रामायण’ में रावण के किरदार में नजर आने वाले कन्नड़ अभिनेता यश का नया लुक सामने आ गया है। रविवार, 1 नवंबर को मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी किया, जिसमें यश लंका के राजा रावण के शाही अवतार में दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनकी लुक और फिल्म के विजुअल्स की चर्चा शुरू हो गई। कई फैंस ने यश की तारीफ करते हुए उनकी परफॉर्मेंस को लेकर भी उत्साह जताया है।
सोने के सिंहासन पर बैठे दिखे रावण बने यश
नए पोस्टर में यश लंका के सुनहरे सिंहासन पर बैठे नजर आ रहे हैं। उन्होंने सोने का बारीक काम वाला भारी मुकुट, कई परतों वाले हार और पारंपरिक शाही कवच पहना हुआ है। उनका यह अंदाज रावण के शाही व्यक्तित्व को दिखाता है।
पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, “तीनों लोकों में एक ही राज होगा। रावण राज!” साथ ही बताया कि नमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ चार दिनों में दुनिया भर के सिनेमाघरों में सभी प्रीमियम फॉर्मेट में रिलीज होगी।
यश के लुक पर फैंस ने लुटाया प्यार
पोस्टर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने यश के लुक और फिल्म के विजुअल्स की जमकर तारीफ की। एक यूजर ने लिखा कि विजुअल्स शानदार हैं और उनकी बारीकियों पर खास ध्यान दिया गया है। वहीं, एक अन्य यूजर ने नमित मल्होत्रा की तारीफ करते हुए कहा कि विजुअल्स पर बेहतरीन काम हुआ है, लेकिन पोस्टर का डिजाइन औसत लगा।
कुछ यूजर्स ने यश के लुक को ‘बेहद शानदार’ और ‘जबरदस्त’ बताया। एक फैन ने लिखा कि आखिरकार ऐसा पोस्टर देखने को मिला है, जो दमदार आभा बिखेरता है। वहीं, एक अन्य यूजर ने यश की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस आने वाली है।
‘रामायण’ में ये कलाकार भी आएंगे नजर
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी सीता और सनी देओल हनुमान के किरदार में नजर आएंगे। रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं।
फिल्म की स्टार कास्ट में लारा दत्ता कैकेयी, अरुण गोविल राजा दशरथ, विवेक ओबेरॉय विद्युत्जिह्व और कुणाल कपूर भगवान इंद्र के किरदार में शामिल हैं। अब यश के नए पोस्टर के बाद दर्शकों की नजरें फिल्म में उनके रावण के किरदार और परफॉर्मेंस पर टिकी हैं।


A KINGDOM BUILT ON POWER. A LEGACY WRITTEN IN FIRE. 

Book your tickets now! AP & TG by