हरिगिरिधाम में जलाभिषेक के लिए 2 KM लंबी लाइन:हर-हर महादेव के जयकारा से गूंज उठा मिथिला का देवघर; करीब 2 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना
सावन का आज दूसरा सोमवार है। बेगूसराय के शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ है। चारों ओर हर-हर महादेव की गूंज है। इस अवसर पर मिथिला के पावन शिवालय बाबा हरिगिरीधाम गढ़पुरा में जलाभिषेक के लिए शिवभक्त पहुंच रहे हैं। सुबह चार बजे सरकारी पूजा कर मंदिर का पट खोल दिया गया।…

