धार में अंडरपास में घुसी मिनी ट्रक, हाइट बार गिरा:खंभा गिरने से एक व्यक्ति घायल, नियम तोड़कर चालक ले गया था वाहन
धार में इंदौर-दाहोद रेल परियोजना के तहत बनाए गए वैकल्पिक अंडरपास में शनिवार को एक मिनी ट्रक घुस गया। बाहर निकलते समय ट्रक ने हाइट बार को टक्कर मार दी, जिससे उसका खंभा टूटकर पैदल गुजर रहे धन्नालाल नामक व्यक्ति पर गिर गया। हादसे में धन्नालाल घायल हो गए। घटना के बाद रहवासियों ने अंडरपास…

