मंडी में खस्ताहाल सड़क के विरोध में प्रदर्शन:रिपेयर नहीं होने पर चक्का जाम की चेतावनी; लोग बोले-घरों में घुस रहा बरसाती पानी

मंडी में खस्ताहाल सड़क के विरोध में प्रदर्शन:रिपेयर नहीं होने पर चक्का जाम की चेतावनी; लोग बोले-घरों में घुस रहा बरसाती पानी

मंडी जिले में रति से बाल्ट जाने वाली सड़क की बदहाली को लेकर ग्रामीणों ने गत दिवस रोष प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग (PWD) से सड़क की तत्काल मरम्मत और जल निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वे चक्का जाम करने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों के अनुसार, सड़क की मरम्मत लंबे समय से नहीं हुई है। कुछ समय पहले सड़क का कार्य किया गया था, लेकिन नालियों की सफाई और पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं की गई। सड़क का स्तर ऊंचा होने के कारण बारिश के दौरान पानी निचले घरों में घुस जाता है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़क से उड़ने वाली धूल से लोग परेशान सड़क से उड़ने वाली धूल भी ग्रामीणों के लिए समस्या बन गई है। ग्रामीणों का दावा है कि धूल के कारण 80 से अधिक लोग स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। सड़क के आसपास कई स्कूल होने से विद्यार्थियों और अभिभावकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों के कपड़े धूल से खराब होने की शिकायतें भी मिली हैं। अत्यधिक यातायात के कारण रोजाना जाम की स्थिति ग्रामीणों ने यह भी बताया कि मार्ग पर अत्यधिक यातायात के कारण रोजाना जाम की स्थिति बनी रहती है। पशुचारा लेकर आने-जाने वाले लोगों को सड़क पार करने में भी कठिनाई होती है। उन्होंने यातायात को सुचारु बनाने के लिए इस मार्ग पर वन-वे व्यवस्था लागू करने की मांग की है। कई बार कर चुके विभागों को शिकायत ग्राम पंचायत प्रधान श्यामलाल ने बताया कि सड़क की इस समस्या के बारे में स्थानीय प्रशासन, एसडीएम और संबंधित विभागों को पहले भी अवगत कराया जा चुका है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग मंत्री से भी मामले का संज्ञान लेने और सड़क की मरम्मत के साथ जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान करने का आग्रह किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *